Breaking News
अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सनावर के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को कोर्ट की मंजूरी, गुजरात में होगी जांच ● हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार ● रुद्रपुर जिला अस्पताल में खूनी तांडव: CCTV विवाद में मोबाइल कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, भाई समेत तीन घायल ● आईआईटी रुड़की में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी ● उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 72.78 लाख हुआ वोटरों का आंकड़ा; नए नाम जुड़वाने का अभियान शुरू ● ओंकारेश्वर मंदिर में शुरू हुई बाबा केदारनाथ की शीतकालीन पूजा, छह माह तक यहीं होंगे दर्शन ● दुगनाकुरी तहसील पहुंचीं डीएम अपूर्वा पांडे, अभिलेखों से लेकर आपदा राहत व्यवस्था तक का लिया जायजा ● रीमा में खनन स्थलों पर डीएम अपूर्वा पाण्डे का औचक निरीक्षण, नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के संकेत ● न्यूजीलैंड के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया, 89 रन पर सिमटी पारी; 244 रनों से मिली करारी शिकस्त ● प्रवासी उत्तराखंडियों को सीएम धामी की अपील—गांवों से जोड़ें नाता, विकास में निभाएं भागीदारी; बोले- आप हैं देवभूमि के ब्रांड एंबेसडर ● अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सनावर के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को कोर्ट की मंजूरी, गुजरात में होगी जांच ● हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार ● रुद्रपुर जिला अस्पताल में खूनी तांडव: CCTV विवाद में मोबाइल कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, भाई समेत तीन घायल ● आईआईटी रुड़की में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी ● उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 72.78 लाख हुआ वोटरों का आंकड़ा; नए नाम जुड़वाने का अभियान शुरू ● ओंकारेश्वर मंदिर में शुरू हुई बाबा केदारनाथ की शीतकालीन पूजा, छह माह तक यहीं होंगे दर्शन ● दुगनाकुरी तहसील पहुंचीं डीएम अपूर्वा पांडे, अभिलेखों से लेकर आपदा राहत व्यवस्था तक का लिया जायजा ● रीमा में खनन स्थलों पर डीएम अपूर्वा पाण्डे का औचक निरीक्षण, नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के संकेत ● न्यूजीलैंड के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया, 89 रन पर सिमटी पारी; 244 रनों से मिली करारी शिकस्त ● प्रवासी उत्तराखंडियों को सीएम धामी की अपील—गांवों से जोड़ें नाता, विकास में निभाएं भागीदारी; बोले- आप हैं देवभूमि के ब्रांड एंबेसडर ●
📅
मौसम क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

आईआईटी रुड़की में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

---Advertisement---

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस / रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के हॉस्टल में एक 20 वर्षीय छात्र की मौत से संस्थान परिसर में शोक और सनसनी का माहौल है। शुक्रवार देर रात गोविंद भवन के एक कमरे में छात्र का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस, फील्ड यूनिट और संस्थान के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन निवासी आयुष रजौरिया (20) पुत्र शैलेश रजौरिया के रूप में हुई है। वह आईआईटी रुड़की के गणित एवं कंप्यूटिंग विभाग में बीएस-एमएस प्रोग्राम के द्वितीय वर्ष का छात्र था।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब एक बजे आईआईटी रुड़की के सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह नेगी ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ गोविंद भवन पहुंचे। हॉस्टल के दूसरे तल पर स्थित कमरा नंबर बीएस-10 अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर सुरक्षा गार्डों की मदद से उसे खोला गया। कमरे के अंदर छात्र का शव पंखे से लटका मिला।

मौके पर पहुंचे आईआईटी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मयंक शर्मा ने परीक्षण के बाद छात्र की मौत करीब पांच से छह घंटे पहले होने की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

घटनास्थल का क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पांडेय ने भी निरीक्षण किया। पुलिस ने कमरे में मौजूद लैपटॉप की जांच की और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई। फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस का कहना है कि परिजनों के पहुंचने के बाद पंचायतनामा सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छात्र की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

आईआईटी रुड़की ने जताया गहरा शोक

आयुष के असामयिक निधन पर आईआईटी रुड़की प्रशासन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। संस्थान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घटना से जुड़ी परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है और संस्थान जांच में अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रहा है। साथ ही आयुष के परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

इस घटना से संस्थान के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में शोक का माहौल है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही छात्र की मौत से जुड़े कारणों और परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सनावर के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को कोर्ट की मंजूरी, गुजरात में होगी जांच

हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

रुद्रपुर जिला अस्पताल में खूनी तांडव: CCTV विवाद में मोबाइल कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, भाई समेत तीन घायल

उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 72.78 लाख हुआ वोटरों का आंकड़ा; नए नाम जुड़वाने का अभियान शुरू

ओंकारेश्वर मंदिर में शुरू हुई बाबा केदारनाथ की शीतकालीन पूजा, छह माह तक यहीं होंगे दर्शन

दुगनाकुरी तहसील पहुंचीं डीएम अपूर्वा पांडे, अभिलेखों से लेकर आपदा राहत व्यवस्था तक का लिया जायजा

Leave a Comment