Breaking News
अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सनावर के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को कोर्ट की मंजूरी, गुजरात में होगी जांच ● हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार ● रुद्रपुर जिला अस्पताल में खूनी तांडव: CCTV विवाद में मोबाइल कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, भाई समेत तीन घायल ● आईआईटी रुड़की में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी ● उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 72.78 लाख हुआ वोटरों का आंकड़ा; नए नाम जुड़वाने का अभियान शुरू ● ओंकारेश्वर मंदिर में शुरू हुई बाबा केदारनाथ की शीतकालीन पूजा, छह माह तक यहीं होंगे दर्शन ● दुगनाकुरी तहसील पहुंचीं डीएम अपूर्वा पांडे, अभिलेखों से लेकर आपदा राहत व्यवस्था तक का लिया जायजा ● रीमा में खनन स्थलों पर डीएम अपूर्वा पाण्डे का औचक निरीक्षण, नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के संकेत ● न्यूजीलैंड के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया, 89 रन पर सिमटी पारी; 244 रनों से मिली करारी शिकस्त ● प्रवासी उत्तराखंडियों को सीएम धामी की अपील—गांवों से जोड़ें नाता, विकास में निभाएं भागीदारी; बोले- आप हैं देवभूमि के ब्रांड एंबेसडर ● अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सनावर के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को कोर्ट की मंजूरी, गुजरात में होगी जांच ● हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार ● रुद्रपुर जिला अस्पताल में खूनी तांडव: CCTV विवाद में मोबाइल कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, भाई समेत तीन घायल ● आईआईटी रुड़की में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी ● उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 72.78 लाख हुआ वोटरों का आंकड़ा; नए नाम जुड़वाने का अभियान शुरू ● ओंकारेश्वर मंदिर में शुरू हुई बाबा केदारनाथ की शीतकालीन पूजा, छह माह तक यहीं होंगे दर्शन ● दुगनाकुरी तहसील पहुंचीं डीएम अपूर्वा पांडे, अभिलेखों से लेकर आपदा राहत व्यवस्था तक का लिया जायजा ● रीमा में खनन स्थलों पर डीएम अपूर्वा पाण्डे का औचक निरीक्षण, नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के संकेत ● न्यूजीलैंड के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया, 89 रन पर सिमटी पारी; 244 रनों से मिली करारी शिकस्त ● प्रवासी उत्तराखंडियों को सीएम धामी की अपील—गांवों से जोड़ें नाता, विकास में निभाएं भागीदारी; बोले- आप हैं देवभूमि के ब्रांड एंबेसडर ●
📅
मौसम क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

रीमा में खनन स्थलों पर डीएम अपूर्वा पाण्डे का औचक निरीक्षण, नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के संकेत

---Advertisement---

उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर अधिकारियों और खनन संचालकों को दिए कड़े निर्देश, सीसीटीवी निगरानी और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस/ बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शुक्रवार को रीमा क्षेत्र के विभिन्न खनन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर खनन गतिविधियों की स्थिति, व्यवस्थाओं और पर्यावरणीय मानकों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं खनन संचालकों को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनन कार्यों में नियमों की अनदेखी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खनन स्थलों पर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी निर्धारित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा उनकी रिकॉर्डिंग का नियमित डेटा बैकअप सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन गतिविधियों की पारदर्शिता और नियमित निगरानी के लिए तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत करना जरूरी है, ताकि किसी भी अनियमितता पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

डीएम ने खनन क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए आवश्यकतानुसार वृक्षारोपण कराने को कहा। उन्होंने खनन से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल का निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही निस्तारण और उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि खनन गतिविधियों के दौरान आसपास के प्राकृतिक संसाधनों, जल स्रोतों और पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

खनन स्थलों के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी रेखोला गांव भी पहुंचीं। यहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करने और ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य खनन गतिविधियों में पारदर्शिता बनाए रखने, न्यायालय के निर्देशों का पालन कराने, पर्यावरण की सुरक्षा करने और स्थानीय ग्रामीणों के हितों को संरक्षित रखने का है। इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना होगा।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार भूपाल गिरी गोस्वामी, खनन अधिकारी नाजिया हसन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सनावर के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को कोर्ट की मंजूरी, गुजरात में होगी जांच

हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

रुद्रपुर जिला अस्पताल में खूनी तांडव: CCTV विवाद में मोबाइल कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, भाई समेत तीन घायल

आईआईटी रुड़की में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 72.78 लाख हुआ वोटरों का आंकड़ा; नए नाम जुड़वाने का अभियान शुरू

ओंकारेश्वर मंदिर में शुरू हुई बाबा केदारनाथ की शीतकालीन पूजा, छह माह तक यहीं होंगे दर्शन

Leave a Comment