Breaking News
छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ● धनोल्टी में भाजपा का सियासी शक्ति प्रदर्शन! ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा कमल, कई जनप्रतिनिधियों ने ली पार्टी की सदस्यता ● छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ● धनोल्टी में भाजपा का सियासी शक्ति प्रदर्शन! ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा कमल, कई जनप्रतिनिधियों ने ली पार्टी की सदस्यता ●
📅
उत्तराखंड देश विदेश मनोरंजन धर्म - संस्कृति स्वास्थ्य राजनीति पर्यटन

क्लीन स्वीप का सपना टूटा: न्यूजीलैंड के सामने दबाव में बिखरी टीम इंडिया की बैटिंग, ग्लेन फिलिप्स और जैकब डफी चमके

---Advertisement---

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस / न्यूजीलैंड ने भारत को पांच टी20 मैचों की सीरीज के चौथे मैच में 87 रन से हरा दिया. शुक्रवार (30 अक्टूबर) को ऑकलैंड के इडेन पार्क में मिली इस जीत से कीवी टीम ने खुद को क्लीन स्वीप से बचा लिया. भारत हार के बाद सीरीज में अब 3-1 से आगे है. पांचवां और आखिरी मैच हैमिल्टन में एक नवंबर को होगा. भारत ने क्राइस्टचर्च में पहले दो और वेलिंगटन में तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी. टीम आखिरी दो मैचों को अपने नाम करके न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ और न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया. यह न्यूजीलैंड का टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है. उसने इससे पहले 2022 में स्कॉटलैंड के खिलाफ एडिनबर्ग में 5 विकेट पर 254 रन बनाए थे. यह भारत के खिलाफ भी किसी टीम का इस फॉर्मेट में सबसे  बड़ा स्कोर है. इससे पहले इसी साल इंग्लैंड ने साउथम्पटन में 3 विकेट पर 257 रन बनाए थे.

ग्लेन फिलिप्स ने शतक से मचाई तबाही

न्यूजीलैंड के लिए मैच में विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने जोरदार शतक लगाया. उन्होंने 49 गेंद पर 107 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान फिलिप्स ने छह चौके और 10 छक्के उड़ाए. उनके इस सीरीज में सबसे ज्यादा 276 रन हो गए हैं. फिलिप्स का साथ इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज माइकल ब्रैसवेल ने दिया. उन्होंने 25 गेंद पर 65 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया. ब्रैसवेल ने चार चौके और छह छक्के मारे. फिन एलन ने 17 गेंद पर 31 और डिरिल मिचेल ने 9 गेंद पर 24 रन का योगदान दिया.

महंगे साबित हुए भारतीय गेंदबाज

टीम इंडिया के गेंदबाजों की इस मैच में हालत खराब रही. सबने जमकर रन लुटाए. भुवनेश्वर कुमार के नहीं खेलने के बावजूद गेंदबाजी में कोई बदलाव नजर नहीं आया और कीवी टीम ने पहाड़ स्कोर खड़ा किया. मयंक यादव ने 4 ओवर में 48 रन लुटाए. हालांकि, उन्होंने तीन विकेट अपने नाम जरूर किए. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 38, प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 49, नीतीश कुमार रेड्डी ने 4 ओवर में 64 और अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 43 रन लुटाए. नमन धीर ने एक ओवर में 16 रन दिए. नीतीश, अर्खदीप, अक्षर और नीतीश को एक-एक सफलता मिली.

भारत के टॉप-6 बल्लेबाजों ने किया निराश

कीवी टीम से मिले 260 रन के लक्ष्य का पीछा करने जब टीम इंडिया उतरी तो उसके बल्लेबाजों के फॉर्म को देखते हुए ऐसा लगा कि इस टारगेट को हासिल किया जा सकता है. भारतीय बल्लेबाजों ने हाल के कुछ मैचों में रनों की बारिश करके ऐसी उम्मीद जगाई है. हालांकि, उस मैच में ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ. टॉप-6 बल्लेबाजों में कोई भी 30 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए. अभिषेक शर्मा ने 27, कप्तान अय्यर ने 22 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 21 रन बनाए. अक्षर पटेल सात और संजू सैमसन 4 रन बनाकर आउट हुए. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की जगह वापसी करने वाले ईशान किशन खाता नहीं खोल पाए.

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी

बल्लेबाजों की नाकामी पर गेंदबाजों का पहरा! न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने 3-1 से जीती वनडे सीरीज, कप्तान श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज

न्यूजीलैंड की धरती पर भारत का फिर बजा डंका! 7 साल बाद वनडे सीरीज पर कब्जा, 22 रन से जीतकर 3-1 से रचा इतिहास

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान से छीन ली जीत! मोहित उल्वा की तूफानी पारी से भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप

IND vs PAK Final: रोमांच की सारी हदें हुई पार, मनल-मोहित की जोड़ी ने पाकिस्तान के मुंह से छिनी जीत, भारत बना चैंपियन

न्यूजीलैंड के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया, 89 रन पर सिमटी पारी; 244 रनों से मिली करारी शिकस्त

Leave a Comment