Breaking News
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की तैयारी, 20 नवंबर से घर-घर चलेगा विशेष अभियान; ऐसे जांचें अपना नाम ● छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ● उत्तराखंड में वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की तैयारी, 20 नवंबर से घर-घर चलेगा विशेष अभियान; ऐसे जांचें अपना नाम ● छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ●
📅
उत्तराखंड देश विदेश मनोरंजन धर्म - संस्कृति स्वास्थ्य राजनीति पर्यटन

जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान

---Advertisement---

Birthday Special: ग्लैमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली जीनत अमान के नाम के पीछे छिपा है पिता का प्यार, अधूरी यादें और एक ऐसा रिश्ता, जिसे उन्होंने उम्रभर अपने नाम में संजोकर रखा।

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस/ बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और बेबाक अभिनेत्रियों में शुमार जीनत अमान को दुनिया उनके फिल्मी नाम से जानती है। 70 और 80 के दशक में अपनी आधुनिक सोच, आकर्षक अंदाज और शानदार अभिनय से उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक नई पहचान बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस नाम से जीनत अमान ने दुनिया भर में शोहरत हासिल की, उसके पीछे उनके पिता की एक बेहद भावुक कहानी छिपी है? दरअसल, जीनत का जन्म के समय नाम जीनत खान था। बाद में उन्होंने अपने नाम के साथ ‘अमान’ जोड़ा, जो उनके पिता की पहचान थी।

19 नवंबर 1951 को मुंबई में जन्मीं जीनत अमान के पिता अमानुल्लाह खान और मां वर्धिनी सिंधिया थीं। उनके माता-पिता का रिश्ता उस दौर में सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों के बीच शुरू हुआ था। दोनों अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि से आते थे। उनकी मुलाकात एक पार्टी में हुई और बाद में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। जब जीनत महज दो साल की थीं, तभी उनके माता-पिता अलग हो गए। इसके बाद उनका पालन-पोषण मां के साथ हुआ।

पिता थे मशहूर फिल्म लेखक, ‘मुगल-ए-आजम’ और ‘पाकीजा’ से भी जुड़ा नाम

जीनत अमान के पिता अमानुल्लाह खान सिर्फ उनके लिए ही खास नहीं थे, बल्कि हिंदी सिनेमा के लेखन जगत में भी उनकी अपनी पहचान थी। उन्होंने अभिनय से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में लेखन को अपना पेशा बना लिया। वह उर्दू के अच्छे जानकार, शायर और संवाद लेखक थे। जीनत के मुताबिक, उनके पिता ने हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्मों ‘मुगल-ए-आजम’ (1960) और ‘पाकीजा’ (1972) के लेखन में योगदान दिया था।

अमानुल्लाह खान साहित्य और शायरी के भी शौकीन थे। वह ‘अमान’ नाम से लिखते थे। उनके पास शब्दों का अनमोल खजाना था और उन्होंने उर्दू में कई कविताएं भी लिखीं। जीनत के पास आज भी पिता की लिखी कविताओं का संग्रह मौजूद है। वह इन कविताओं का अनुवाद करवाकर प्रकाशित करने की इच्छा भी जता चुकी हैं।

पिता की याद को बना लिया अपनी पहचान

जीनत ने अपने पिता के लेखकीय नाम ‘अमान’ को अपने नाम का हिस्सा बनाने का फैसला किया। इस तरह जीनत खान बन गईं जीनत अमान। यह महज एक सरनेम अपनाने का फैसला नहीं था, बल्कि उस पिता के प्रति उनके प्रेम और सम्मान की अभिव्यक्ति थी, जिनके साथ उन्हें जिंदगी के शुरुआती वर्षों में ही बहुत कम समय बिताने का अवसर मिला।

अभिनेत्री ने कई बार पिता से जुड़ी यादें साझा की हैं। उन्होंने बताया था कि वह कभी-कभी उनसे मिलने जाती थीं। दोनों साथ में लंबी सैर पर निकलते, जहां पिता उन्हें आइसक्रीम खिलाते और कहानियां सुनाते थे। अमानुल्लाह खान उन्हें उर्दू की कविताएं सुनाया करते थे और कभी-कभी उनके लिए खुद भी कविताएं लिखा करते थे। वह जीनत और उनकी मां को अंग्रेजी में खूबसूरत चिट्ठियां भी लिखा करते थे।

13 साल की उम्र में छिन गया पिता का साया

जीनत के जीवन में पिता का साथ बहुत लंबा नहीं रहा। जब वह करीब 13 साल की थीं, तभी उनके पिता का महज 41 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इतनी कम उम्र में पिता को खोने का दर्द उनके मन में हमेशा रहा। जीनत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात का अफसोस भी जाहिर किया था कि उन्हें बड़े होने के बाद अपने पिता को और करीब से जानने का मौका नहीं मिल पाया।

आज जीनत अमान अपने नाम, अभिनय और बेबाक व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं। लेकिन उनके नाम के पीछे छिपा ‘अमान’ सिर्फ एक उपनाम नहीं, बल्कि एक बेटी की ओर से अपने पिता को दी गई ऐसी श्रद्धांजलि है, जो समय के साथ और भी खास होती चली गई। यही वजह है कि जीनत अमान की पहचान की यह कहानी उनकी फिल्मी जिंदगी से कहीं ज्यादा भावुक और यादगार है।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’

खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी

IMDb की ग्लोबल रैंकिंग में ‘रामायण’ का जलवा! दुनिया की टॉप-3 फिल्मों में बनाई जगह, टॉप-10 में इकलौती भारतीय फिल्म

भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का जबरदस्त क्रेज! सड़कों पर उतरे फैंस, मार्वल इंडिया से एक ही मांग—खोल दो टिकटों की बुकिंग

बाबा निराला की वापसी का काउंटडाउन शुरू! ‘आश्रम 4’ की शूटिंग पूरी, बॉबी देओल फिर दिखाएंगे दमदार अंदाज

महज 10 लाख की ओपनिंग से 453 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास; 100 दिन पूरे

Leave a Comment