Breaking News
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की तैयारी, 20 नवंबर से घर-घर चलेगा विशेष अभियान; ऐसे जांचें अपना नाम ● छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ● उत्तराखंड में वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की तैयारी, 20 नवंबर से घर-घर चलेगा विशेष अभियान; ऐसे जांचें अपना नाम ● छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ●
📅
उत्तराखंड देश विदेश मनोरंजन धर्म - संस्कृति स्वास्थ्य राजनीति पर्यटन

IND vs PAK Final: रोमांच की सारी हदें हुई पार, मनल-मोहित की जोड़ी ने पाकिस्तान के मुंह से छिनी जीत, भारत बना चैंपियन

---Advertisement---

IND vs PAK Final: रोमांच की सारी हदें हुई पार, मनल-मोहित की जोड़ी ने पाकिस्तान के मुंह से छिनी जीत, भारत बना चैंपियनपाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले के अंदर ही 90 रन ठोक दिए थे.

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस/ अंडर-19 एशिया कप फाइनल की  शुरुआत से पहले ही भारत को एक अहम झटका लगा. इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज ईशान सूद, पीठ की तकलीफ के कारण खिताबी मुकाबले से बाहर हुए. ईशान की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नजर आया, जिसका पाकिस्तान की मजबूत बैटिंग ने पूरा फायदा उठाया. उस्मान खान और हयम खान की जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 8 ओवरों में 62 रन जोड़ लिए. इस स्कोर पर काव्य पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई. लेकिन इसके बाद क्रीज पर आए अब्दुल कादिर ने उस्मान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की, जिसके मैच का रूख तय कर दिया था. ईशान का बाहर रहना और यह साझेदारी इस मुकाबला का बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुए.

पाकिस्तान ने पावरप्ले में बटोरे 93

उस्मान और हयम की सलामी जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दोनों ने पहले ही ओवर से चौके-छक्कों की बरसात कर दी.  दोनों ने शुरुआती 8 ओवरों में करीब 8 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे. 10 ओवरों का खेल खत्म  होने पर पाकिस्तान ने 93 रन बटोर लिए थे. 50 ओवर के मुकाबले में पावरप्ले के अंदर  93 रन जोड़ने के साथ ही पाकिस्तान ड्राइविंग सीट पर थी.

स्मान – कादिर की साझेदारी ने धकेला पीछे

वहीं उस्मान और कादिर ने दूसरे विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की. इस दौरान भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या किया जाए. पाकिस्तान को दूसरा झटका 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा, जब अर्जुन राजपूतने अब्दुल कादिर को 80 के स्कोर पर पवेलियन भेजा. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी, क्योंकि पाकिस्तान का स्कोर 197 रन पर दो विकेट था.

भारतीय मध्यक्रम लड़खड़ाया

पाकिस्तान ने 50 ओवरों में 337 रन बटोरे थे और भारत को जीत के लिए 338 को लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. हालांकि, यह काफी स्लो बल्लेबाजी रही, क्योंकि दोनों को इसके लिए 17.3 ओवर लगे. आर्यवीर सहवाग जब आउट हुए तो भारतीय बैटिंग लड़खड़ा गई. मध्यक्रम का कोई बल्लेबाज क्रीज पर समय नहीं बिता पाया और हर गिरते विकटों के साथ दवाब बढ़ता गया.

14 ओवरों में चाहिए थे 122

भारत को आखिरी 14 ओवरों में जीत के लिए 122 रन चाहिए थे. लेकिन इसके बाद अली राजा ने लगातार गेंदों पर कप्तान लक्ष्य और अन्वय द्रविड़ का शिकार करके भारत की हार तय कर दी थी. 38वें ओवर पर खत्म होने के बाद भारत को जीत के लिए 72 गेंदों पर 112 रन चाहिए थे और उसके हाथ में 4 विकेट थे. 43वें ओवर तक आते-आते जीत के लिए जरूरी रन रेट 11.28 का हो गया था. भारत के 259 रन थे और उनके हाथ में सिर्फ 2 विकेट थे. हालांकि, इसके बाद मोहित और मनल चौहान ने तेजी से रन बटोरे. 44वें ओवर में दोनों ने 19 रन बटोरे.

मोहित-मनल की साझेदारी ने पलटा पासा

भारत के लिए इस मैच में मोहित और मनल की साझेदारी ने पासा पूरी तरह से पलट दिया. दोनों ने 44वें ओवर में मिलकर 19 रन बटोरे. पहले मनल ने छक्के बरसाए. उसके बाद मोहित ने बाउंड्री लगाई. जबकि इसके अगले ओवर में भारत ने 13 रन बटोरे. आखिरी के 5 ओवरों में भारत को जीत के लिए 47 रन चाहिए थे. एक समय पाकिस्तान जो आसानी से मैच जीतता हुआ दिख रही थी, इस साझेदारी से वह एकदम विजेता बनती नजर आने लगी.

मनल के विकेट से टूटा दिल

मैच के 48वें ओवर तक आते-आते भारतीय टीम की जीत तय लग रही थी, लेकिन फिर नकाब शफीक ने मनल चौहान को उस्मान खान के हाथों कैच आउट करवा दिया. इस विकेट से भारतीय फैंस का दिल टूट गया. धड़कने बढ़ी हुई थीं. ऐसे में क्रीज पर चिगुरुपति वेंकट आए. उन्होंने आते ही चौका लगाया और दिखाया कि मैच अभी खत्म नहीं हुआ है.

भारत को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 25 रन चाहिए थे और स्ट्राइक मनल चौहाल के पास थी. उन्होंने लगातार गेंदों पर चौके और छक्के जड़े और भारत को जीत के और करीब लेकर गए. इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया. स्ट्राइक चिगुरुपति वेंकट के पास आई और उन्होंने चौका लगााय. इस समय भारत को 8 गेंद में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे.

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी

बल्लेबाजों की नाकामी पर गेंदबाजों का पहरा! न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने 3-1 से जीती वनडे सीरीज, कप्तान श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज

न्यूजीलैंड की धरती पर भारत का फिर बजा डंका! 7 साल बाद वनडे सीरीज पर कब्जा, 22 रन से जीतकर 3-1 से रचा इतिहास

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान से छीन ली जीत! मोहित उल्वा की तूफानी पारी से भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप

न्यूजीलैंड के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया, 89 रन पर सिमटी पारी; 244 रनों से मिली करारी शिकस्त

अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, अब पाकिस्तान से खिताबी भिड़ंत

Leave a Comment