Breaking News
कालिंदी ट्रेक से बड़ी राहत की खबर! 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू ● बर्फबारी के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन!गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए ● हड़ताल टली, आज बैंक खुलेंगे ● केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, 1100 यात्री सुरक्षित रेस्क्यू ● बारिश में भी नहीं थमे कदम, बिंदुखत्ता से लालकुआं तक निकली महारैली, राजस्व गांव की मांग पर सौंपा ज्ञापन ● उत्तरकाशी के हाई हिमालय में 136 लोग फंसे, रेस्क्यू की तैयारी तेज ● धारी में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, 30 हजार रुपये लेते पटवारी गिरफ्तार ● तीन दिन बैंक हड़ताल से पहले आज खुलेंगे सरकारी बैंक, जरूरी काम निपटाने का मौका ● उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, दो दिन के लिए थमी चारधाम यात्रा; हेली सेवा और राफ्टिंग भी बंद ● 65 साल की महिला बनी 29 साल की डॉक्टर, ऐसे बिजनेसमैन से ठगे 22 लाख ● कालिंदी ट्रेक से बड़ी राहत की खबर! 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू ● बर्फबारी के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन!गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए ● हड़ताल टली, आज बैंक खुलेंगे ● केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, 1100 यात्री सुरक्षित रेस्क्यू ● बारिश में भी नहीं थमे कदम, बिंदुखत्ता से लालकुआं तक निकली महारैली, राजस्व गांव की मांग पर सौंपा ज्ञापन ● उत्तरकाशी के हाई हिमालय में 136 लोग फंसे, रेस्क्यू की तैयारी तेज ● धारी में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, 30 हजार रुपये लेते पटवारी गिरफ्तार ● तीन दिन बैंक हड़ताल से पहले आज खुलेंगे सरकारी बैंक, जरूरी काम निपटाने का मौका ● उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, दो दिन के लिए थमी चारधाम यात्रा; हेली सेवा और राफ्टिंग भी बंद ● 65 साल की महिला बनी 29 साल की डॉक्टर, ऐसे बिजनेसमैन से ठगे 22 लाख ●
📅
मौसम क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में हाईवोल्टेज ड्रामा; रिजल्ट न आने पर भड़के छात्र प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़े, खुद पर छिड़का पेट्रोल

---Advertisement---

हल्द्वानी (नैनीताल): उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित हल्द्वानी के प्रतिष्ठित एमबीपीजी कॉलेज (MBPG College) में आज उस वक्त कोहराम मच गया जब कुमाऊं विश्वविद्यालय की लेट-लतीफी के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। सेमेस्टर परीक्षाएं समाप्त होने के दो महीने बाद भी परीक्षा परिणाम घोषित न किए जाने से नाराज छात्र उग्र हो गए और वे प्राचार्य कक्ष की छत पर पेट्रोल लेकर जा चढ़े। इस दौरान छात्रों द्वारा खुद पर पेट्रोल छिड़कने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

⛽ छत पर चढ़ा हाईवोल्टेज ड्रामा, दो छात्र बेहोश

प्राप्त विवरण के अनुसार, कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) द्वारा स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के साथ ही बैक परीक्षाओं के परिणाम दो महीने बीत जाने के बाद भी जारी नहीं किए गए थे। लगातार मांग के बावजूद विश्वविद्यालय द्वारा कोई स्पष्ट रुख न अपनाने से छात्रों में भारी रोष व्याप्त था।

बुधवार को एमबीपीजी कॉलेज के छात्र अचानक भड़क उठे और उन्होंने कॉलेज परिसर में जोरदार प्रदर्शन शुरू किया। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और छात्र नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष की छत पर जा चढ़े। छत पर मौजूद छात्र मुकेश पाण्डेय और मेहुल साह ने गुस्से में आकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। इस दौरान तनावपूर्ण स्थिति के बीच छात्र मुकेश पाण्डेय बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत छत से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। वहीं, दूसरे छात्र मेहुल साह की भी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भी अस्पताल पहुँचाया गया।

👮‍♂️ पुलिस और छात्रों में तीखी झड़प, भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मियों ने छत पर चढ़ी अन्य छात्राओं और छात्रों को सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान पुलिस द्वारा छात्रों को हिरासत में लेने के प्रयास पर अन्य छात्रों ने कड़ा विरोध किया, जिसके चलते पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोंक-झोंक भी हुई।

छात्रों का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई से जुड़े मेहुल साह ने आरोप लगाया कि बैक परीक्षा का परिणाम न आने के कारण कई विद्यार्थी पीजी (Post Graduation) कक्षाओं के लिए आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 4 सितंबर घोषित की जा चुकी है और कई विषयों में सीटें भी फुल हो चुकी हैं, ऐसे में छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

🏛️ एबीवीपी का ज्ञापन और विश्वविद्यालय का फैसला

कॉलेज परिसर में लगातार बढ़ रहे तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने आक्रोशित छात्रों को समझाने के भरपूर प्रयास किए, लेकिन छात्र छत से उतरने को तैयार नहीं थे। दूसरी ओर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कुविवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

छात्रों के इस उग्र आंदोलन और बढ़ते दबाव के बाद आखिरकार कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन झुका। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने बुधवार सुबह बैक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है, साथ ही यूजी द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम भी शाम तक घोषित करने का आश्वासन दिया, जिसकी सूचना आंदोलित छात्रों को दे दी गई है।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment