Breaking News
कालिंदी ट्रेक से बड़ी राहत की खबर! 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू ● बर्फबारी के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन!गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए ● हड़ताल टली, आज बैंक खुलेंगे ● केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, 1100 यात्री सुरक्षित रेस्क्यू ● बारिश में भी नहीं थमे कदम, बिंदुखत्ता से लालकुआं तक निकली महारैली, राजस्व गांव की मांग पर सौंपा ज्ञापन ● उत्तरकाशी के हाई हिमालय में 136 लोग फंसे, रेस्क्यू की तैयारी तेज ● धारी में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, 30 हजार रुपये लेते पटवारी गिरफ्तार ● तीन दिन बैंक हड़ताल से पहले आज खुलेंगे सरकारी बैंक, जरूरी काम निपटाने का मौका ● उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, दो दिन के लिए थमी चारधाम यात्रा; हेली सेवा और राफ्टिंग भी बंद ● 65 साल की महिला बनी 29 साल की डॉक्टर, ऐसे बिजनेसमैन से ठगे 22 लाख ● कालिंदी ट्रेक से बड़ी राहत की खबर! 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू ● बर्फबारी के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन!गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए ● हड़ताल टली, आज बैंक खुलेंगे ● केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, 1100 यात्री सुरक्षित रेस्क्यू ● बारिश में भी नहीं थमे कदम, बिंदुखत्ता से लालकुआं तक निकली महारैली, राजस्व गांव की मांग पर सौंपा ज्ञापन ● उत्तरकाशी के हाई हिमालय में 136 लोग फंसे, रेस्क्यू की तैयारी तेज ● धारी में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, 30 हजार रुपये लेते पटवारी गिरफ्तार ● तीन दिन बैंक हड़ताल से पहले आज खुलेंगे सरकारी बैंक, जरूरी काम निपटाने का मौका ● उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, दो दिन के लिए थमी चारधाम यात्रा; हेली सेवा और राफ्टिंग भी बंद ● 65 साल की महिला बनी 29 साल की डॉक्टर, ऐसे बिजनेसमैन से ठगे 22 लाख ●
📅
मौसम क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

बर्फबारी के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन!गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए

---Advertisement---

बागनाथ न्यूज एक्सप्रेस, उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क के गोमुख-तपोवन क्षेत्र में अचानक हुई भारी बर्फबारी के चलते फंसे 121 ट्रेकरों को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रविवार को चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम ने चुनौतीपूर्ण मौसम और हिमस्खलन के खतरे के बीच सभी ट्रेकरों को सुरक्षित गंगोत्री पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, ये ट्रेकर पिछले कुछ दिनों में गोमुख और तपोवन क्षेत्र में ट्रेकिंग व कैंपिंग के लिए पहुंचे थे। शनिवार दोपहर बाद मौसम बिगड़ने के साथ भारी बर्फबारी शुरू होने से ट्रेक पर आवाजाही मुश्किल हो गई थी।

स्थिति की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने अभियान शुरू किया। कनखू बैरियर प्रभारी वन दारोगा राजवीर रावत के अनुसार, लगातार बर्फबारी और संवेदनशील रास्तों के बावजूद टीम ने सावधानी के साथ सभी 121 ट्रेकरों को सुरक्षित निकाल लिया।

वहीं, उत्तरकाशी के अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे 136 ट्रेकरों के लिए भी हवाई रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। इनमें हाई अल्टीट्यूड एक्सपीडिशन के 89, कालिंदी पास बेस कैंप के 18 और ऑडन कोल पास बेस कैंप के 29 सदस्य शामिल बताए गए हैं। हर्षिल से तीन हेलीकॉप्टरों के जरिए रेस्क्यू शुरू किया गया है और अब तक 21 ट्रेकरों को सुरक्षित हर्षिल लाया जा चुका है।

इधर, मौसम में सुधार के बाद दो दिन से रुकी चारधाम यात्रा भी सोमवार को दोबारा शुरू हो गई। प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर पुलिस और संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा मौसम और सड़क की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment