Breaking News
कालिंदी ट्रेक से बड़ी राहत की खबर! 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू ● बर्फबारी के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन!गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए ● हड़ताल टली, आज बैंक खुलेंगे ● केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, 1100 यात्री सुरक्षित रेस्क्यू ● बारिश में भी नहीं थमे कदम, बिंदुखत्ता से लालकुआं तक निकली महारैली, राजस्व गांव की मांग पर सौंपा ज्ञापन ● उत्तरकाशी के हाई हिमालय में 136 लोग फंसे, रेस्क्यू की तैयारी तेज ● धारी में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, 30 हजार रुपये लेते पटवारी गिरफ्तार ● तीन दिन बैंक हड़ताल से पहले आज खुलेंगे सरकारी बैंक, जरूरी काम निपटाने का मौका ● उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, दो दिन के लिए थमी चारधाम यात्रा; हेली सेवा और राफ्टिंग भी बंद ● 65 साल की महिला बनी 29 साल की डॉक्टर, ऐसे बिजनेसमैन से ठगे 22 लाख ● कालिंदी ट्रेक से बड़ी राहत की खबर! 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू ● बर्फबारी के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन!गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए ● हड़ताल टली, आज बैंक खुलेंगे ● केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, 1100 यात्री सुरक्षित रेस्क्यू ● बारिश में भी नहीं थमे कदम, बिंदुखत्ता से लालकुआं तक निकली महारैली, राजस्व गांव की मांग पर सौंपा ज्ञापन ● उत्तरकाशी के हाई हिमालय में 136 लोग फंसे, रेस्क्यू की तैयारी तेज ● धारी में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, 30 हजार रुपये लेते पटवारी गिरफ्तार ● तीन दिन बैंक हड़ताल से पहले आज खुलेंगे सरकारी बैंक, जरूरी काम निपटाने का मौका ● उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, दो दिन के लिए थमी चारधाम यात्रा; हेली सेवा और राफ्टिंग भी बंद ● 65 साल की महिला बनी 29 साल की डॉक्टर, ऐसे बिजनेसमैन से ठगे 22 लाख ●
📅
मौसम क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

कालिंदी ट्रेक से बड़ी राहत की खबर! 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू

---Advertisement---

बागनाथ न्यूज एक्सप्रेस, उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के दुर्गम कालिंदी ट्रेक पर ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे 29 ट्रेकर्स को सुरक्षित बाहर निकालने में रेस्क्यू टीमों को सफलता मिली है। सोमवार को मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच चलाए गए संयुक्त अभियान में सभी ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के जरिए हर्षिल पहुंचाया गया।

हर्षिल पहुंचने के बाद सभी ट्रेकर्स को आर्मी बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की। प्रशासन के अनुसार सभी ट्रेकर्स की हालत सामान्य बताई गई है।

रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ, जिला पुलिस, भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन और यूसीएडीए की टीमें संयुक्त रूप से जुटी रहीं। एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में अभियान की लगातार निगरानी की गई और मौके पर मौजूद टीमों से समन्वय बनाए रखा गया।

अधिकारियों के मुताबिक उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम के तेजी से बदलने और कठिन रास्तों के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण था। बेहतर तालमेल के चलते ओडिन कॉल में फंसे सभी 29 लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका।

वहीं, उत्तरकाशी के अन्य ट्रेक रूटों पर भी कई ट्रेकर्स के फंसे होने की सूचना है और उनके लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

उधर बागेश्वर में भी 43 ट्रेकर्स फंसे होने की जानकारी है। इनमें पिंडारी ग्लेशियर के पास 23 और खाती गांव में 20 ट्रेकर्स बताए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार सभी सुरक्षित हैं और उन्हें निकालने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment