Breaking News
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की तैयारी, 20 नवंबर से घर-घर चलेगा विशेष अभियान; ऐसे जांचें अपना नाम ● छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ● उत्तराखंड में वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की तैयारी, 20 नवंबर से घर-घर चलेगा विशेष अभियान; ऐसे जांचें अपना नाम ● छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ●
📅
उत्तराखंड देश विदेश मनोरंजन धर्म - संस्कृति स्वास्थ्य राजनीति पर्यटन

टिहरी में मौत बनकर टूटा काल! गूलर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 25 घायल

---Advertisement---

हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही थी बस, पुल से नीचे नदी के गदेरे में समाई; हादसे में मची चीख-पुकार, एसडीआरएफ और पुलिस का रेस्क्यू अभियान, घायलों को एम्स ऋषिकेश में कराया गया भर्ती

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस/ टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर बाजार के समीप यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बस के खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 अन्य यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग जा रही थी। विश्वनाथ सेवा की यह बस मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। गूलर बाजार के पास पुल पार करते समय बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी।

सात यात्रियों की मौके पर मौत, एम्स में एक ने तोड़ा दम

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सात यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक घायल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचने के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्गम स्थान और बस के गहरी खाई में गिरने के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

20 घायलों को निकाला, एम्स ऋषिकेश भेजे गए यात्री

टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे के अनुसार, बचाव दल ने दुर्घटनाग्रस्त बस से करीब 20 घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 19 घायलों को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जबकि अन्य घायलों को ऋषिकेश के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हादसे की भयावहता को देखते हुए एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भी मौके पर भेजी गईं। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर बचाव दलों को आवश्यक संसाधनों के साथ अभियान में लगाया गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें खाई में तलाशी अभियान चलाने के साथ ही घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी रहीं।

बाद में जारी समाचार अपडेट में मृतकों की संख्या आठ और घायलों की संख्या 25 बताई गई।

घायलों की जारी सूची

प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई घायलों की सूची में निम्नलिखित नाम शामिल हैं। यह सूची उपलब्ध जानकारी के आधार पर है:

1. मोहम्मद वहाब अंसारी (22) – पुत्र उस्मान अंसारी, छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड।

2. राहुल कुमार (24) – पुत्र उपेंद्र कुमार, ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार।

3. अभिषेक (28) – पुत्र राजेंद्र सिंह, मोहल्ला नत्था सिंह, जसपुर, ऊधमसिंह नगर।

4. प्रत्यूष (23) – पुत्र सुभाष, बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंह नगर।

5. अर्जुन सौरन (34) – पुत्र प्रधान सौरन, ग्राम सीलीबुना, जिला दुमका, झारखंड।

6. बुधन मुर्मू (50) – पुत्र देवान मुर्मू, ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड।

7. आयरा (3) – पुत्री नूर जहां, गुवाहाटी, असम।

8. नूर जहां (26) – पत्नी विशाल, गुवाहाटी, असम।

9. राजकुमार (32) – पुत्र काली चरण, ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड।

10. जतिन (21) – पुत्र जीतपाल, डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली।

11. पंकज नेगी (31) – पुत्र पूरण नेगी, धौलतीर, रुद्रप्रयाग।

12. संतोष कुमार (38) – पुत्र नरेश प्रसाद, जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार।

13. वीरेंद्र सिंह (58) – पुत्र मुरली सिंह, हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड में वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की तैयारी, 20 नवंबर से घर-घर चलेगा विशेष अभियान; ऐसे जांचें अपना नाम

राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत

धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन

उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता

बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी

धनोल्टी में भाजपा का सियासी शक्ति प्रदर्शन! ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा कमल, कई जनप्रतिनिधियों ने ली पार्टी की सदस्यता

Leave a Comment