Breaking News
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की तैयारी, 20 नवंबर से घर-घर चलेगा विशेष अभियान; ऐसे जांचें अपना नाम ● छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ● उत्तराखंड में वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की तैयारी, 20 नवंबर से घर-घर चलेगा विशेष अभियान; ऐसे जांचें अपना नाम ● छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ●
📅
उत्तराखंड देश विदेश मनोरंजन धर्म - संस्कृति स्वास्थ्य राजनीति पर्यटन

जोशीमठ के पास बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, चट्टान पर गिरा विमान; पायलट समेत छह लोग थे सवार

---Advertisement---
Helicopter tours uttarakhand

बदरीनाथ से देहरादून लौटते समय चाई गांव के निकट हुआ हादसा, SDRF, पुलिस और सेना ने संभाला मोर्चा; ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ानों पर लगाई गई रोक

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस / जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के निकट चाई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। इनमें पांच यात्री शामिल थे, जो बेंगलुरु के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से उड़ान भरकर देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड पहुंचने वाला था। इसी दौरान बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के बीच यह हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर के चट्टानी क्षेत्र में गिरने की सूचना मिली है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण राहत एवं बचाव अभियान में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं।

हादसे के बाद एहतियाती कदम उठाते हुए मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने संभाली स्थिति की निगरानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि चाई गांव के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सभी यात्रियों की कुशलता की कामना की है।

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों के नाम

हादसे के समय हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनके नाम इस प्रकार हैं—

कैप्टन हिमांशु (पायलट)

प्रथापा

अरुण

शंकर गौड़ा

सुधीर के.

एसएस नटराजा

खराब मौसम के बीच जारी थीं हेलीकॉप्टर उड़ानें

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मौसम खराब होने के बावजूद बदरीनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन जारी था। उड़ानों के निर्धारित समयक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर एक हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से उड़ान भरी और सुरक्षित देहरादून पहुंच गया। इसके बाद 1 बजकर 12 मिनट पर देहरादून के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, जो निर्धारित समय पर नहीं पहुंचा और उसके लापता होने की सूचना सामने आई। वहीं, दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर बदरीनाथ से उड़ान भरने वाला एक अन्य हेलीकॉप्टर भी सुरक्षित देहरादून पहुंच गया।

इस हादसे ने एक बार फिर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हवाई सेवाओं के संचालन, मौसम की परिस्थितियों और उड़ानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सभी की नजरें राहत एवं बचाव अभियान और प्रशासन की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड में वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की तैयारी, 20 नवंबर से घर-घर चलेगा विशेष अभियान; ऐसे जांचें अपना नाम

राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत

धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन

उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता

बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी

धनोल्टी में भाजपा का सियासी शक्ति प्रदर्शन! ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा कमल, कई जनप्रतिनिधियों ने ली पार्टी की सदस्यता

Leave a Comment