Breaking News
छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ● धनोल्टी में भाजपा का सियासी शक्ति प्रदर्शन! ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा कमल, कई जनप्रतिनिधियों ने ली पार्टी की सदस्यता ● छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ● धनोल्टी में भाजपा का सियासी शक्ति प्रदर्शन! ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा कमल, कई जनप्रतिनिधियों ने ली पार्टी की सदस्यता ●
📅
उत्तराखंड देश विदेश मनोरंजन धर्म - संस्कृति स्वास्थ्य राजनीति पर्यटन

खटीमा के जंगल में हाथी का हमला, मशरूम और चारा लेने गई 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

---Advertisement---

सेनापानी के जंगल में ग्रामीणों के साथ गई थी महिला, अचानक सामने आए हाथी ने किया हमला; वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की कार्रवाई

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस / खटीमा। उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और दुखद घटना सामने आई है। खटीमा क्षेत्र के श्रीपुर बिचवा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला की जंगल में हाथी के हमले में मौत हो गई। महिला शुक्रवार को पशुओं के लिए चारा और जंगली मशरूम एकत्र करने के लिए ग्रामीणों के साथ सेनापानी के जंगल में गई थी। इसी दौरान अचानक एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जंगल में मौजूद अन्य ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

मृतका की पहचान देवकी राणा (55) पत्नी जवाहर सिंह राणा, निवासी श्रीपुर बिचवा, खटीमा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, देवकी राणा गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले सेनापानी जंगल में चारा और जंगली मशरूम एकत्र करने गई थीं। इसी दौरान जंगल में अचानक उनका सामना हाथी से हो गया। इससे पहले कि वह संभल पातीं, हाथी ने उन पर हमला कर दिया और जमीन पर पटक दिया। इस घटना में उनकी जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पुत्र ने वन विभाग की चौकी को सूचना दी। सूचना पर शारदा रेंज, हल्द्वानी वन प्रभाग की वन विभागीय टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, बनबसा थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वन कर्मियों और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किलपुरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कैलाश गुणवंत के अनुसार, हाथी के हमले की यह घटना जुबलीगंज बीट के कंपार्टमेंट नंबर दो, सेनापानी क्षेत्र में हुई है, जो शारदा रेंज के अंतर्गत आता है। उन्होंने बताया कि मृतका खटीमा के श्रीपुर बिचवा गांव की निवासी थीं। पुलिस और वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आगे की कार्रवाई की है।

इस घटना ने एक बार फिर जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौती को सामने ला दिया है। ग्रामीण अक्सर पशुओं के लिए चारा, लकड़ी और अन्य वन उत्पाद एकत्र करने जंगलों में जाते हैं। ऐसे में हाथियों और अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी उनके लिए गंभीर खतरा बन जाती है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगल में गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता जताई है।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत

धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन

उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता

बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी

धनोल्टी में भाजपा का सियासी शक्ति प्रदर्शन! ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा कमल, कई जनप्रतिनिधियों ने ली पार्टी की सदस्यता

पहाड़ की सड़कों पर बढ़ता मौत का सफर: हादसों में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर, आठ महीने में 884 लोगों की गई जान

Leave a Comment