Breaking News
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की तैयारी, 20 नवंबर से घर-घर चलेगा विशेष अभियान; ऐसे जांचें अपना नाम ● छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ● उत्तराखंड में वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की तैयारी, 20 नवंबर से घर-घर चलेगा विशेष अभियान; ऐसे जांचें अपना नाम ● छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ●
📅
उत्तराखंड देश विदेश मनोरंजन धर्म - संस्कृति स्वास्थ्य राजनीति पर्यटन

बारिश में भी नहीं थमे कदम, बिंदुखत्ता से लालकुआं तक निकली महारैली, राजस्व गांव की मांग पर सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

बागनाथ न्यूज एक्सप्रेस, लालकुआ(नैनीताल)।
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर रविवार को क्षेत्र में बड़ा प्रदर्शन हुआ। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतरे और अपनी वर्षों पुरानी मांग को लेकर लालकुआं तहसील तक रैली निकाली। तहसील परिसर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में जल्द निर्णय लेने की मांग की।

रैली का आयोजन वनाधिकार संगठन के बैनर तले किया गया। सुबह जड़ सेक्टर क्षेत्र में ग्रामीणों की भीड़ जुटी और वहां से रैली लालकुआं तहसील की ओर रवाना हुई। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने के समर्थन में नारे लगाए।

बिंदुखत्ता में राजस्व गांव की मांग को लेकर पिछले कुछ समय से पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा था। 27 सितंबर को प्रस्तावित रैली को लेकर पहले से क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा था।

ग्रामीणों ने बताई अपनी मांग
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलने से क्षेत्र में विकास कार्यों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को गति मिल सकती है। ग्रामीण लंबे समय से इस मांग को सरकार के सामने उठाते रहे हैं और अब वे इस मामले में स्पष्ट निर्णय चाहते हैं।

तहसील परिसर में प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने सरकार से राजस्व गांव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और अधिसूचना जारी करने की मांग रखी।

सरकार की ओर से मंत्री कैड़ा ने दिया भरोसा
प्रदर्शन के दौरान सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास कर रही है। उनके अनुसार इस विषय को पूर्व में कैबिनेट की बैठक में भी लाया गया था।

मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को उन क्षेत्रों से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें पहले वन भूमि के गांव से राजस्व गांव का दर्जा मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों के दस्तावेजों का अध्ययन कर शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।

राम सिंह कैड़ा ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की बात कही और कहा कि सरकार बिंदुखत्ता के मामले में रास्ता निकालने के प्रयास कर रही है।

बारिश में भी जारी रहा प्रदर्शन
रविवार को मौसम खराब रहने और बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों के रैली में पहुंचने से आंदोलन की सक्रियता नजर आई। स्थानीय संगठनों की ओर से इससे पहले भी 27 सितंबर की रैली की तैयारी को लेकर पदयात्राएं और जनसंपर्क अभियान चलाए गए थे।

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग के साथ क्षेत्र में गौला नदी के किनारे स्थायी तटबंध निर्माण का मुद्दा भी आंदोलन से जुड़ा रहा है।
अब ग्रामीणों की नजर सरकार की आगामी कार्रवाई पर है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांग पर ठोस निर्णय की अपेक्षा कर रहे हैं।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड में वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की तैयारी, 20 नवंबर से घर-घर चलेगा विशेष अभियान; ऐसे जांचें अपना नाम

राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत

धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन

उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता

बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी

धनोल्टी में भाजपा का सियासी शक्ति प्रदर्शन! ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा कमल, कई जनप्रतिनिधियों ने ली पार्टी की सदस्यता

Leave a Comment