Breaking News
कालिंदी ट्रेक से बड़ी राहत की खबर! 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू ● बर्फबारी के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन!गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए ● हड़ताल टली, आज बैंक खुलेंगे ● केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, 1100 यात्री सुरक्षित रेस्क्यू ● बारिश में भी नहीं थमे कदम, बिंदुखत्ता से लालकुआं तक निकली महारैली, राजस्व गांव की मांग पर सौंपा ज्ञापन ● उत्तरकाशी के हाई हिमालय में 136 लोग फंसे, रेस्क्यू की तैयारी तेज ● धारी में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, 30 हजार रुपये लेते पटवारी गिरफ्तार ● तीन दिन बैंक हड़ताल से पहले आज खुलेंगे सरकारी बैंक, जरूरी काम निपटाने का मौका ● उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, दो दिन के लिए थमी चारधाम यात्रा; हेली सेवा और राफ्टिंग भी बंद ● 65 साल की महिला बनी 29 साल की डॉक्टर, ऐसे बिजनेसमैन से ठगे 22 लाख ● कालिंदी ट्रेक से बड़ी राहत की खबर! 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू ● बर्फबारी के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन!गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए ● हड़ताल टली, आज बैंक खुलेंगे ● केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, 1100 यात्री सुरक्षित रेस्क्यू ● बारिश में भी नहीं थमे कदम, बिंदुखत्ता से लालकुआं तक निकली महारैली, राजस्व गांव की मांग पर सौंपा ज्ञापन ● उत्तरकाशी के हाई हिमालय में 136 लोग फंसे, रेस्क्यू की तैयारी तेज ● धारी में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, 30 हजार रुपये लेते पटवारी गिरफ्तार ● तीन दिन बैंक हड़ताल से पहले आज खुलेंगे सरकारी बैंक, जरूरी काम निपटाने का मौका ● उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, दो दिन के लिए थमी चारधाम यात्रा; हेली सेवा और राफ्टिंग भी बंद ● 65 साल की महिला बनी 29 साल की डॉक्टर, ऐसे बिजनेसमैन से ठगे 22 लाख ●
📅
मौसम क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 2 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश किया घोषित

---Advertisement---

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बिगड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी चेतावनी और जिलेभर में हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ललित मोहन रयाल ने 02 सितंबर 2026 (बुधवार) को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 1 सितंबर 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, जनपद नैनीताल में 2 सितंबर को ‘Orange Alert’ जारी किया गया है। इसके तहत जनपद के पर्वतीय एवं मैदानी दोनों ही क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने की प्रबल संभावना जताई गई है।

वर्तमान में जनपद के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह देखने को मिल रहा है। इसके अलावा संवेदनशील स्थलों पर भू-स्खलन (Landslide) होने की आशंका भी बढ़ गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने का जोखिम बना हुआ है।

बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

  • किसे बंद रखा जाएगा: जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 दिन का अवकाश रहेगा।
  • स्टाफ के लिए निर्देश: विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं समस्त कार्यालय स्टाफ हेतु भी यह अवकाश पूरी तरह अनुमन्य रहेगा।
  • किसे छूट दी गई है: यह आदेश नैनीताल शहर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित उन आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं पर लागू नहीं होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर के भीतर उपलब्ध हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को कड़े शब्दों में निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं। यदि कोई संस्थान आदेश की अवहेलना करता पाया गया, तो विचलन की दशा में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रशासन ने आम जनमानस, अभिभावकों और पर्यटकों से भी अपील की है कि वे अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घरों से बाहर निकलें और उफनते नदी-नालों व संवेदनशील पर्वतीय मार्गों से दूरी बनाए रखें।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment