Breaking News
जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 23.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ● रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, चार लोगों की मौत; छह घायल, चार की हालत गंभीर ● टिहरी में मौत बनकर टूटा काल! गूलर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 25 घायल ● भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का जबरदस्त क्रेज! सड़कों पर उतरे फैंस, मार्वल इंडिया से एक ही मांग—खोल दो टिकटों की बुकिंग ● इमरान खान की बिगड़ती सेहत पर गंभीर चिंता, बोले– ‘जिंदा रहा तभी बेगुनाही साबित कर पाऊंगा’; न्यायपालिका को लिखा खुला पत्र ● उत्तराखंड चुनाव 2027 : भाजपा ने खोला टिकट चयन का मोर्चा, हर सीट पर होगा दावेदारों का टेस्ट; एक महीने में जनता के सामने आएगा सरकार का रिपोर्ट कार्ड ● उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मी तेज: 6 दिसंबर को हरिद्वार से चुनावी अभियान शुरू करेगी बसपा, आकाश आनंद करेंगे जनसभा ● खटीमा में मां पूर्णागिरि मंदिर को मिला भव्य स्वरूप, सीएम धामी ने की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा; 2.54 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण ● बागेश्वर : जनता दरबार में आठ फरियादियों ने रखीं समस्याएं, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश ● जौलजीबी मेले में सियासी तकरार तेज, गोदियाल ने हरीश धामी का किया समर्थन; सीएम के रवैये पर उठाए सवाल ● जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 23.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ● रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, चार लोगों की मौत; छह घायल, चार की हालत गंभीर ● टिहरी में मौत बनकर टूटा काल! गूलर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 25 घायल ● भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का जबरदस्त क्रेज! सड़कों पर उतरे फैंस, मार्वल इंडिया से एक ही मांग—खोल दो टिकटों की बुकिंग ● इमरान खान की बिगड़ती सेहत पर गंभीर चिंता, बोले– ‘जिंदा रहा तभी बेगुनाही साबित कर पाऊंगा’; न्यायपालिका को लिखा खुला पत्र ● उत्तराखंड चुनाव 2027 : भाजपा ने खोला टिकट चयन का मोर्चा, हर सीट पर होगा दावेदारों का टेस्ट; एक महीने में जनता के सामने आएगा सरकार का रिपोर्ट कार्ड ● उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मी तेज: 6 दिसंबर को हरिद्वार से चुनावी अभियान शुरू करेगी बसपा, आकाश आनंद करेंगे जनसभा ● खटीमा में मां पूर्णागिरि मंदिर को मिला भव्य स्वरूप, सीएम धामी ने की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा; 2.54 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण ● बागेश्वर : जनता दरबार में आठ फरियादियों ने रखीं समस्याएं, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश ● जौलजीबी मेले में सियासी तकरार तेज, गोदियाल ने हरीश धामी का किया समर्थन; सीएम के रवैये पर उठाए सवाल ●
📅
उत्तराखंड देश विदेश मनोरंजन धर्म - संस्कृति स्वास्थ्य राजनीति पर्यटन

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, चार लोगों की मौत; छह घायल, चार की हालत गंभीर

---Advertisement---

पोखरी से रांसी जा रहा था 10 लोगों से भरा वाहन, बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर देर रात हुआ हादसा; रातभर चला रेस्क्यू अभियान

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस | रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। पोखरी क्षेत्र से रांसी गांव की ओर जा रही यात्रियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। सोमवार देर रात वाहन बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग से गुजर रहा था, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो गहरी खाई में जा समाई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं।

कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, सीओ रुद्रप्रयाग तथा एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। गहरी खाई और रात का अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद बचाव दलों ने रातभर अभियान चलाकर सभी 10 लोगों को खाई से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

चार घायलों को श्रीनगर किया गया रेफर

हादसे में घायल छह लोगों में दो को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार की स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर हायर सेंटर रेफर किया गया है।

सामान्य चोटों वाले घायल:

उम्मेद सिंह राणा (52 वर्ष), पुत्र चंद्र सिंह राणा, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।

राजेंद्र सिंह (56 वर्ष), पुत्र चंद्र सिंह, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।

श्रीनगर हायर सेंटर रेफर किए गए घायल:

लविश राणा (25 वर्ष), पुत्र दिलीप सिंह राणा, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।

वंशिका (8 वर्ष), पुत्री आशीष रावत, निवासी ग्राम कांथा, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।

उर्मिला देवी (33 वर्ष), पत्नी भरत सिंह राणा, निवासी ग्राम चिलौंड, कोतवाली गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग।

पूजा (34 वर्ष), पत्नी आशीष रावत, निवासी ग्राम कांथा, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।

हादसे में इन चार लोगों की गई जान

इस दर्दनाक दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

कुंवर सिंह (60 वर्ष), पुत्र बच्चन सिंह, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।

मदन सिंह (40 वर्ष), पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।

सूरत सिंह (42 वर्ष), पुत्र भीम सिंह, निवासी ग्राम देड़ा, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।

बलवीर सिंह (70 वर्ष), पुत्र बिहारी सिंह, निवासी ग्राम दादा गैड़ बस्ती, रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।

पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

रुद्रप्रयाग में हुआ यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षित यातायात की चुनौती को सामने लाता है। संकरी सड़कें, तीखे मोड़, गहरी खाइयां और रात के समय कम दृश्यता दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा देती हैं। ऐसे में वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने और रात में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे से रांसी सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर है

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 23.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

टिहरी में मौत बनकर टूटा काल! गूलर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 25 घायल

उत्तराखंड चुनाव 2027 : भाजपा ने खोला टिकट चयन का मोर्चा, हर सीट पर होगा दावेदारों का टेस्ट; एक महीने में जनता के सामने आएगा सरकार का रिपोर्ट कार्ड

उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मी तेज: 6 दिसंबर को हरिद्वार से चुनावी अभियान शुरू करेगी बसपा, आकाश आनंद करेंगे जनसभा

खटीमा में मां पूर्णागिरि मंदिर को मिला भव्य स्वरूप, सीएम धामी ने की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा; 2.54 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

जौलजीबी मेले में सियासी तकरार तेज, गोदियाल ने हरीश धामी का किया समर्थन; सीएम के रवैये पर उठाए सवाल

Leave a Comment