Breaking News
जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 23.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ● रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, चार लोगों की मौत; छह घायल, चार की हालत गंभीर ● टिहरी में मौत बनकर टूटा काल! गूलर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 25 घायल ● भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का जबरदस्त क्रेज! सड़कों पर उतरे फैंस, मार्वल इंडिया से एक ही मांग—खोल दो टिकटों की बुकिंग ● इमरान खान की बिगड़ती सेहत पर गंभीर चिंता, बोले– ‘जिंदा रहा तभी बेगुनाही साबित कर पाऊंगा’; न्यायपालिका को लिखा खुला पत्र ● उत्तराखंड चुनाव 2027 : भाजपा ने खोला टिकट चयन का मोर्चा, हर सीट पर होगा दावेदारों का टेस्ट; एक महीने में जनता के सामने आएगा सरकार का रिपोर्ट कार्ड ● उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मी तेज: 6 दिसंबर को हरिद्वार से चुनावी अभियान शुरू करेगी बसपा, आकाश आनंद करेंगे जनसभा ● खटीमा में मां पूर्णागिरि मंदिर को मिला भव्य स्वरूप, सीएम धामी ने की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा; 2.54 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण ● बागेश्वर : जनता दरबार में आठ फरियादियों ने रखीं समस्याएं, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश ● जौलजीबी मेले में सियासी तकरार तेज, गोदियाल ने हरीश धामी का किया समर्थन; सीएम के रवैये पर उठाए सवाल ● जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 23.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ● रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, चार लोगों की मौत; छह घायल, चार की हालत गंभीर ● टिहरी में मौत बनकर टूटा काल! गूलर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 25 घायल ● भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का जबरदस्त क्रेज! सड़कों पर उतरे फैंस, मार्वल इंडिया से एक ही मांग—खोल दो टिकटों की बुकिंग ● इमरान खान की बिगड़ती सेहत पर गंभीर चिंता, बोले– ‘जिंदा रहा तभी बेगुनाही साबित कर पाऊंगा’; न्यायपालिका को लिखा खुला पत्र ● उत्तराखंड चुनाव 2027 : भाजपा ने खोला टिकट चयन का मोर्चा, हर सीट पर होगा दावेदारों का टेस्ट; एक महीने में जनता के सामने आएगा सरकार का रिपोर्ट कार्ड ● उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मी तेज: 6 दिसंबर को हरिद्वार से चुनावी अभियान शुरू करेगी बसपा, आकाश आनंद करेंगे जनसभा ● खटीमा में मां पूर्णागिरि मंदिर को मिला भव्य स्वरूप, सीएम धामी ने की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा; 2.54 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण ● बागेश्वर : जनता दरबार में आठ फरियादियों ने रखीं समस्याएं, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश ● जौलजीबी मेले में सियासी तकरार तेज, गोदियाल ने हरीश धामी का किया समर्थन; सीएम के रवैये पर उठाए सवाल ●
📅
उत्तराखंड देश विदेश मनोरंजन धर्म - संस्कृति स्वास्थ्य राजनीति पर्यटन

इमरान खान की बिगड़ती सेहत पर गंभीर चिंता, बोले– ‘जिंदा रहा तभी बेगुनाही साबित कर पाऊंगा’; न्यायपालिका को लिखा खुला पत्र

---Advertisement---

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी और पत्नी बुशरा बीबी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अदालत से लगाई गुहार, एकांत कारावास, इलाज में देरी और परिवार से मुलाकात पर रोक के लगाए गंभीर आरोप

 बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस

 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान ने जेल में अपनी बिगड़ती सेहत और पत्नी बुशरा बीबी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। अदियाला जेल में बंद इमरान खान ने सोमवार को पाकिस्तान के फेडरल कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट (FCC), सुप्रीम कोर्ट और इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को खुला पत्र लिखकर तत्काल समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। पत्र में उन्होंने आशंका जताई कि मौजूदा परिस्थितियों में उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि वह अपनी बेगुनाही तभी साबित कर पाएंगे, जब जीवित रहेंगे।

इमरान खान का यह पत्र उनके वकील बैरिस्टर सलमान सफदर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। सफदर ने 2 नवंबर और 11 नवंबर को अदियाला जेल में उनसे मुलाकात की थी। इमरान के मुताबिक, 11 नवंबर की मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने वकील से अपनी पीड़ा और मांगों को न्यायपालिका तक पहुंचाने का आग्रह किया था।

एकांत कारावास में रखने और बुनियादी सुविधाएं नहीं देने का आरोप

इमरान खान ने पत्र में आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय से बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग-थलग रखा गया है। उनका कहना है कि उन्हें प्रतिदिन लगभग 22 घंटे एकांत कारावास में बिताने पड़ते हैं। इस दौरान परिवार, वकीलों और यहां तक कि अपने बेटों कासिम और सुलेमान से बातचीत तक की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें किताबें और टेलीविजन जैसी सामान्य सुविधाओं से वंचित रखा गया।

पूर्व प्रधानमंत्री के अनुसार, लंबे समय तक वकीलों से मुलाकात नहीं होने के बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) नियुक्त किए जाने पर 10 फरवरी को उनके वकील सलमान सफदर को उनसे मिलने की अनुमति मिली थी। उस दौरान वकील ने उनकी दाईं आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि प्रभावित होने की बात सामने आने का दावा किया। इमरान का आरोप है कि उनकी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की जानकारी परिवार और वकीलों को समय पर नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष में उन्हें अपने वकील से केवल चार बार मिलने दिया गया, जबकि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को अपने वकील से महज एक बार मुलाकात की अनुमति मिली। इमरान ने इसे न्यायिक प्रक्रिया और कैदियों के बुनियादी अधिकारों के विपरीत बताया।

बेकाबू ब्लड प्रेशर और गंभीर स्वास्थ्य खतरे की आशंका

इमरान खान ने अपने स्वास्थ्य को लेकर पत्र में बेहद गंभीर स्थिति का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक एकांत कारावास में रहने और मानसिक दबाव के कारण उनका रक्तचाप लगातार बढ़ रहा है। उनके अनुसार, ब्लड प्रेशर 130 से बढ़कर 150, फिर 170 और पिछले सप्ताह 192 तक पहुंच गया था। 10 नवंबर को यह 193 दर्ज किया गया।

उन्होंने दावा किया कि चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक का गंभीर खतरा बताया है। उनके हृदय को भी नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। 74 वर्षीय इमरान खान ने अपनी स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि लगातार बिगड़ती सेहत उन्हें ऐसी परिस्थिति की ओर ले जा रही है, जहां से शायद वह जीवित वापस न लौट सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि जेल के मेडिकल बोर्ड ने उनकी बेचैनी और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को दर्ज किया है। बोर्ड ने परिवार से अधिक मुलाकात, पढ़ने की सामग्री और टेलीविजन की सुविधा देने की सलाह दी थी, लेकिन उनके अनुसार इन सिफारिशों पर अमल नहीं किया गया।

बुशरा बीबी की आंखों की रोशनी को लेकर भी जताई चिंता

इमरान खान ने अपनी पत्नी बुशरा बीबी की सेहत को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि अप्रैल में बुशरा बीबी की आंख में रेटिनल डिटैचमेंट यानी रेटिना के अलग होने की समस्या सामने आई थी। इसके बाद उनकी आंख की जटिल सर्जरी कराई गई, लेकिन इमरान का आरोप है कि उपचार के बाद भी उन्हें पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है।

इमरान के मुताबिक, इस महीने जब उन्होंने बुशरा बीबी को देखा तो वह रोशनी सहन नहीं कर पा रही थीं और अपनी आंखें खोलने में भी परेशानी महसूस कर रही थीं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते दोबारा सर्जरी और उचित उपचार नहीं कराया गया तो उनकी पत्नी की आंखों की रोशनी स्थायी रूप से जा सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बुशरा बीबी के मेडिकल रिकॉर्ड तक परिवार की पहुंच नहीं है और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से पर्याप्त परामर्श भी नहीं मिल पा रहा है। इमरान ने अदालत से उनकी पत्नी की तत्काल नेत्र जांच और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन पर भी उठाए सवाल

इमरान खान ने अपने पत्र में 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए एक आदेश का हवाला दिया। उनके अनुसार, अदालत ने उन्हें दो दिनों के भीतर शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में स्थानांतरित करने, मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण कराने और परिवार से बातचीत की सुविधा देने के निर्देश दिए थे।

हालांकि, इमरान का आरोप है कि इस आदेश का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। उन्हें शिफा इंटरनेशनल अस्पताल के बजाय पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) ले जाया गया और बाद में वापस जेल भेज दिया गया।

दूसरी ओर, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने उस समय अस्पताल बदलने के पीछे सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों का हवाला दिया था। सरकार के अनुसार, अस्पताल के रास्ते में और बाहर पीटीआई कार्यकर्ताओं की गतिविधियों के कारण यह निर्णय लिया गया था। पीटीआई ने सरकार के इस तर्क को खारिज करते हुए अदालत के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाया है।

राजनीतिक मुकदमों और न्यायिक व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

इमरान खान ने पत्र में अपने राजनीतिक और कानूनी संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि 70 वर्ष की आयु तक उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था, लेकिन इसके बाद उनके विरुद्ध लगातार मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध का अभियान बताया।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए, उन्हें बार-बार अदालतों के चक्कर लगाने पड़े और उन पर जानलेवा हमला भी हुआ। इसके बावजूद उन्होंने कानून के रास्ते पर चलते हुए अदालतों में अपना पक्ष रखने का फैसला किया।

इमरान ने तोशाखाना-2 मामले का भी जिक्र किया, जिसमें उन्हें और बुशरा बीबी को 17-17 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई थी। यह मामला मई 2021 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की ओर से उपहार में दिए गए बुलगारी ज्वेलरी सेट को कथित तौर पर कम कीमत पर खरीदने से जुड़ा है।

उनका कहना है कि इस फैसले के बाद उनके और उनकी पत्नी के साथ जेल में व्यवहार और अधिक कठोर हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी से होने वाली साप्ताहिक मुलाकात बिना किसी स्पष्ट कारण के रद्द कर दी गई और उनकी बहनों को हिरासत में रखे जाने के बावजूद उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई।

अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 5 अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। वहीं उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17 जनवरी 2025 को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से दोनों अदियाला जेल में अलग-अलग बंद हैं।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान को सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को परिवार, वकीलों तथा अन्य सहयोगियों से मिलने की अनुमति दी है। हालांकि, इमरान का आरोप है कि इन आदेशों के बावजूद मुलाकातों पर लगातार प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

इमरान खान ने अपने पत्र के अंत में न्यायपालिका से किसी विशेष रियायत के बजाय अपने पूर्व आदेशों को लागू कराने और उन्हें तथा उनकी पत्नी को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उनका जीवित और स्वस्थ रहना जरूरी है।

उनकी इस अपील ने पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य, कैदियों के अधिकारों, न्यायिक आदेशों के क्रियान्वयन और राजनीतिक प्रतिशोध के आरोपों को लेकर एक बार फिर गंभीर बहस छेड़ दी है।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का जबरदस्त क्रेज! सड़कों पर उतरे फैंस, मार्वल इंडिया से एक ही मांग—खोल दो टिकटों की बुकिंग

उत्तराखंड चुनाव 2027 : भाजपा ने खोला टिकट चयन का मोर्चा, हर सीट पर होगा दावेदारों का टेस्ट; एक महीने में जनता के सामने आएगा सरकार का रिपोर्ट कार्ड

उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मी तेज: 6 दिसंबर को हरिद्वार से चुनावी अभियान शुरू करेगी बसपा, आकाश आनंद करेंगे जनसभा

द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 नवंबर को ऊखीमठ पहुंचेगी बाबा की उत्सव डोली

बदरीविशाल के शीतकालीन प्रवास की तैयारी पूरी, आज रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट; 23 लाख से अधिक श्रद्धालु बने ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी

छठ घाट पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Leave a Comment