Breaking News
‘राम-श्याम एक हैं, मेरे मन में माधव-राघव में भेद नहीं’, कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की सफाई; बोले- हिंदू समाज न बंटे, इसलिए मांगी माफी ● IMDb की ग्लोबल रैंकिंग में ‘रामायण’ का जलवा! दुनिया की टॉप-3 फिल्मों में बनाई जगह, टॉप-10 में इकलौती भारतीय फिल्म ● बदरीनाथ धाम में अनूठी परंपराओं के बीच बंद हुए कपाट, रावल ने धारण किया स्त्री वेश; भगवान से पहले विदा हुए उद्धव जी ● उत्तराखंड के 5 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत: 12 साल पुरानी मांग पूरी, अब बेसिक की सेवा भी जुड़ेगी; हर महीने बढ़ेगा वेतन ● एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा के छेड़छाड़ के आरोप से हंगामा, शिक्षक की पिटाई; माफीनामे के बाद पुलिस ने छोड़ा ● उत्तराखंड में 8 घंटे में मौत का तांडव: पांच सड़क हादसों में 17 की मौत, 38 घायल; बदरीनाथ हाईवे पर सबसे बड़ा हादसा ● जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 23.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ● रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, चार लोगों की मौत; छह घायल, चार की हालत गंभीर ● टिहरी में मौत बनकर टूटा काल! गूलर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 25 घायल ● भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का जबरदस्त क्रेज! सड़कों पर उतरे फैंस, मार्वल इंडिया से एक ही मांग—खोल दो टिकटों की बुकिंग ● ‘राम-श्याम एक हैं, मेरे मन में माधव-राघव में भेद नहीं’, कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की सफाई; बोले- हिंदू समाज न बंटे, इसलिए मांगी माफी ● IMDb की ग्लोबल रैंकिंग में ‘रामायण’ का जलवा! दुनिया की टॉप-3 फिल्मों में बनाई जगह, टॉप-10 में इकलौती भारतीय फिल्म ● बदरीनाथ धाम में अनूठी परंपराओं के बीच बंद हुए कपाट, रावल ने धारण किया स्त्री वेश; भगवान से पहले विदा हुए उद्धव जी ● उत्तराखंड के 5 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत: 12 साल पुरानी मांग पूरी, अब बेसिक की सेवा भी जुड़ेगी; हर महीने बढ़ेगा वेतन ● एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा के छेड़छाड़ के आरोप से हंगामा, शिक्षक की पिटाई; माफीनामे के बाद पुलिस ने छोड़ा ● उत्तराखंड में 8 घंटे में मौत का तांडव: पांच सड़क हादसों में 17 की मौत, 38 घायल; बदरीनाथ हाईवे पर सबसे बड़ा हादसा ● जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 23.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ● रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, चार लोगों की मौत; छह घायल, चार की हालत गंभीर ● टिहरी में मौत बनकर टूटा काल! गूलर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 25 घायल ● भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का जबरदस्त क्रेज! सड़कों पर उतरे फैंस, मार्वल इंडिया से एक ही मांग—खोल दो टिकटों की बुकिंग ●
📅
उत्तराखंड देश विदेश मनोरंजन धर्म - संस्कृति स्वास्थ्य राजनीति पर्यटन

उत्तराखंड में 8 घंटे में मौत का तांडव: पांच सड़क हादसों में 17 की मौत, 38 घायल; बदरीनाथ हाईवे पर सबसे बड़ा हादसा

---Advertisement---

टिहरी से रुद्रप्रयाग तक दुर्घटनाओं ने मचाई तबाही, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम धामी ने जताया शोक

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस/ देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक सड़क हादसों ने भयावह रूप ले लिया। महज आठ घंटे के भीतर टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिलों में हुए पांच अलग-अलग सड़क हादसों में 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए। इन दुर्घटनाओं ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सफर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे भीषण हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिहरी जिले के गूलर बाजार के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में नौ लोगों की जान चली गई और 25 यात्री घायल हो गए।

एक ही रात में हुए इन हादसों ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। बदरीनाथ हाईवे पर हुए दो हादसों में ही 11 लोगों की मौत हुई। वहीं, टिहरी जिले के अन्य दो हादसों में तीन लोगों और रुद्रप्रयाग जिले में हुई कार दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई।

हादसों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

बदरीनाथ हाईवे पर पुल से नदी में गिरी बस, नौ यात्रियों की मौत

टिहरी जिले के मुनि की रेती क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे गूलर बाजार के पास बड़ा हादसा हुआ। हरिद्वार से चमोली जिले के जोशीमठ जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल से लगभग 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। हादसे के समय बस में 34 यात्री सवार बताए गए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम घटनास्थल और अंधेरे के बावजूद बचाव दलों ने अभियान चलाकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों ने ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों में बस चालक राजेंद्र सिंह (48) और परिचालक अनुज भंडारी भी शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौसी निवासी विक्की (37) और रोहित कश्यप (37), पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी राज रॉय, टिहरी के मैखंडी निवासी पुन्नू (55), चमोली के गोपेश्वर निवासी सुशील प्रताप सिलोडी (55) तथा मध्य प्रदेश निवासी दीपक गुप्ता (55) और विकास गुप्ता के रूप में हुई है।

हादसे में घायल 25 यात्रियों को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स सहित संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। घायलों में उत्तराखंड के अलावा झारखंड, बिहार, असम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के यात्री शामिल हैं। इनमें गुवाहाटी निवासी तीन वर्षीय बच्ची आयरा और उसकी मां नूरजहां (26) भी हैं।

टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे के अनुसार, घटनास्थल पर तेज मोड़ है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट होना बाकी है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी, चालक के नियंत्रण खोने या किसी अन्य कारण से हुआ।

टिहरी में तीन अन्य हादसे, चार लोगों की गई जान

बस दुर्घटना के अलावा टिहरी जिले में तीन अन्य सड़क हादसों ने भी कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।

पावकीदेवी क्षेत्र में यूटिलिटी खाई में गिरी: सोमवार रात बांसकाटल के पास एक यूटिलिटी कैंटर अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में बांसकाटल निवासी वीर सिंह (50) की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

शिवपुरी में स्कूटर हादसा: सोमवार देर रात ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी क्षेत्र में एक स्कूटर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोगी क्षेत्र के आशीष सिंह (25) और प्रेम सिंह (32) की मौत हो गई।

चमियाला-बूढ़ाकेदार मार्ग पर ट्रक-स्कूटर की टक्कर: घनसाली क्षेत्र में भटेडी बैंड के पास स्कूटर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटर सवार सुरेंद्र सिंह (35) की जान चली गई।

रुद्रप्रयाग में गहरी खाई में गिरी कार, चार की मौत; छह घायल

रुद्रप्रयाग जिले में भी सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अगस्त्यमुनि क्षेत्र के बांसवाड़ा-मोहनखाल मार्ग पर पोखरी से रांसी जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी 10 लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों में चार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

मृतकों की पहचान ऊखीमठ के रांसी गांव निवासी कुंवर सिंह (60), मदन सिंह (40), देड़ा गांव निवासी सूरत सिंह (42) और दादा गैड़ गांव निवासी बलबीर सिंह (70) के रूप में हुई है। घायलों में कांथा गांव निवासी पूजा देवी (34) और उनकी आठ वर्षीय बेटी वंशिका भी शामिल हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

प्रदेश में हुए इन दर्दनाक हादसों पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी और रुद्रप्रयाग में हुई दुर्घटनाओं पर दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पहाड़ की सड़कों पर सुरक्षा फिर सवालों के घेरे में

उत्तराखंड में लगातार सामने आ रहे सड़क हादसे पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात सुरक्षा की चुनौती को उजागर करते हैं। संकरे और घुमावदार मार्ग, तीखे मोड़, खड़ी ढलान, सड़क किनारे सुरक्षा अवरोधों की कमी और वाहनों की तकनीकी स्थिति जैसे पहलुओं पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि, इन पांचों दुर्घटनाओं के कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।

विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ी मार्गों पर निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन की नियमित तकनीकी जांच, चालक की पर्याप्त विश्राम अवधि, ओवरलोडिंग पर रोक और संवेदनशील दुर्घटना स्थलों पर क्रैश बैरियर व चेतावनी संकेतक बेहद जरूरी हैं। इन हादसों ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर पहाड़ की सड़कों पर सफर को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे?

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदरीनाथ धाम में अनूठी परंपराओं के बीच बंद हुए कपाट, रावल ने धारण किया स्त्री वेश; भगवान से पहले विदा हुए उद्धव जी

उत्तराखंड के 5 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत: 12 साल पुरानी मांग पूरी, अब बेसिक की सेवा भी जुड़ेगी; हर महीने बढ़ेगा वेतन

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा के छेड़छाड़ के आरोप से हंगामा, शिक्षक की पिटाई; माफीनामे के बाद पुलिस ने छोड़ा

जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 23.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, चार लोगों की मौत; छह घायल, चार की हालत गंभीर

टिहरी में मौत बनकर टूटा काल! गूलर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 25 घायल

Leave a Comment