Breaking News
छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ● धनोल्टी में भाजपा का सियासी शक्ति प्रदर्शन! ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा कमल, कई जनप्रतिनिधियों ने ली पार्टी की सदस्यता ● छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक… साजिश, गठबंधन और सियासी दांव-पेच की कहानी लेकर आ रही 50 एपिसोड की वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ ● खेतों में मजदूरी करते थे पिता, बेटी ने दुनिया में कमाया नाम; 3000 गानों की रचयिता डॉली पार्टन की कहानी भावुक कर देगी ● जीनत खान से ‘जीनत अमान’ बनने तक की कहानी, पिता के नाम से जुड़ी है इस बॉलीवुड अभिनेत्री की भावुक पहचान ● कल मौसम का बड़ा अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ से आंध्र-ओडिशा में खतरा, बंगाल में भारी बारिश; दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा ● IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की अग्निपरीक्षा, WTC फाइनल की राह में जीत जरूरी ● राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत ● धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन ● उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता ● बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ● धनोल्टी में भाजपा का सियासी शक्ति प्रदर्शन! ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा कमल, कई जनप्रतिनिधियों ने ली पार्टी की सदस्यता ●
📅
उत्तराखंड देश विदेश मनोरंजन धर्म - संस्कृति स्वास्थ्य राजनीति पर्यटन

धनोल्टी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा पार्टी का दामन

---Advertisement---

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता कार्यक्रम; विधायक प्रीतम सिंह पंवार रहे उपस्थित, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने किया संचालन

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस/ देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों की संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में बुधवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टिहरी जिले की धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के कई निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें ब्लॉक प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने किया। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी की ओर से इसे धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीता पंवार और कनिष्ठ प्रमुख श्रीमती मंजू पंवार प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इनके साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती सोमवती सकलानी, श्रीमती दीक्षा नेगी, श्री पुराण सिंह, श्री जसवंत पुंडीर, श्रीमती सुमित्रा देवी, श्रीमती संगीता वर्मा एवं श्रीमती लक्ष्मी नौटियाल ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

वहीं, ग्राम प्रधानों में श्रीमती रश्मि सकलानी, श्रीमती मोनिका पंवार, श्रीमती मनीषा चौहान, श्रीमती श्वेता राणा, श्रीमती गीता राणा, श्रीमती सरिता राणा, श्रीमती पूनम नौटियाल एवं श्रीमती कुसुम रावत शामिल रहीं।

इस सदस्यता कार्यक्रम को धनोल्टी क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें गांवों और क्षेत्र पंचायत स्तर पर निर्वाचित प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। स्थानीय निकायों एवं पंचायतों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका क्षेत्रीय विकास योजनाओं, ग्रामीण समस्याओं और जनसंपर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाती है।

भाजपा नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट और नेहा जोशी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राहुल गांधी से बातचीत के बाद सक्रिय हुए हरीश रावत, पार्टी के लिए काम जारी रखने का दिया संकेत

उत्तराखंड में भूकंप के दोहरे झटकों से दहशत, 31 मिनट के भीतर दूसरी बार कांपी धरती; चमोली में 4.1 रही तीव्रता

बदरीनाथ धाम की शीतकालीन परंपराओं का हुआ विधिवत आगाज, नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी

धनोल्टी में भाजपा का सियासी शक्ति प्रदर्शन! ब्लॉक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानों तक ने थामा कमल, कई जनप्रतिनिधियों ने ली पार्टी की सदस्यता

पहाड़ की सड़कों पर बढ़ता मौत का सफर: हादसों में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर, आठ महीने में 884 लोगों की गई जान

रामनगर में आदमखोर बाघ का आतंक! बाइक सवार दंपती पर झपटा, पत्नी को जबड़े में दबाकर जंगल में घसीटा

Leave a Comment