Breaking News
‘राम-श्याम एक हैं, मेरे मन में माधव-राघव में भेद नहीं’, कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की सफाई; बोले- हिंदू समाज न बंटे, इसलिए मांगी माफी ● IMDb की ग्लोबल रैंकिंग में ‘रामायण’ का जलवा! दुनिया की टॉप-3 फिल्मों में बनाई जगह, टॉप-10 में इकलौती भारतीय फिल्म ● बदरीनाथ धाम में अनूठी परंपराओं के बीच बंद हुए कपाट, रावल ने धारण किया स्त्री वेश; भगवान से पहले विदा हुए उद्धव जी ● उत्तराखंड के 5 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत: 12 साल पुरानी मांग पूरी, अब बेसिक की सेवा भी जुड़ेगी; हर महीने बढ़ेगा वेतन ● एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा के छेड़छाड़ के आरोप से हंगामा, शिक्षक की पिटाई; माफीनामे के बाद पुलिस ने छोड़ा ● उत्तराखंड में 8 घंटे में मौत का तांडव: पांच सड़क हादसों में 17 की मौत, 38 घायल; बदरीनाथ हाईवे पर सबसे बड़ा हादसा ● जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 23.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ● रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, चार लोगों की मौत; छह घायल, चार की हालत गंभीर ● टिहरी में मौत बनकर टूटा काल! गूलर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 25 घायल ● भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का जबरदस्त क्रेज! सड़कों पर उतरे फैंस, मार्वल इंडिया से एक ही मांग—खोल दो टिकटों की बुकिंग ● ‘राम-श्याम एक हैं, मेरे मन में माधव-राघव में भेद नहीं’, कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की सफाई; बोले- हिंदू समाज न बंटे, इसलिए मांगी माफी ● IMDb की ग्लोबल रैंकिंग में ‘रामायण’ का जलवा! दुनिया की टॉप-3 फिल्मों में बनाई जगह, टॉप-10 में इकलौती भारतीय फिल्म ● बदरीनाथ धाम में अनूठी परंपराओं के बीच बंद हुए कपाट, रावल ने धारण किया स्त्री वेश; भगवान से पहले विदा हुए उद्धव जी ● उत्तराखंड के 5 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत: 12 साल पुरानी मांग पूरी, अब बेसिक की सेवा भी जुड़ेगी; हर महीने बढ़ेगा वेतन ● एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा के छेड़छाड़ के आरोप से हंगामा, शिक्षक की पिटाई; माफीनामे के बाद पुलिस ने छोड़ा ● उत्तराखंड में 8 घंटे में मौत का तांडव: पांच सड़क हादसों में 17 की मौत, 38 घायल; बदरीनाथ हाईवे पर सबसे बड़ा हादसा ● जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 23.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ● रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, चार लोगों की मौत; छह घायल, चार की हालत गंभीर ● टिहरी में मौत बनकर टूटा काल! गूलर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 25 घायल ● भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का जबरदस्त क्रेज! सड़कों पर उतरे फैंस, मार्वल इंडिया से एक ही मांग—खोल दो टिकटों की बुकिंग ●
📅
उत्तराखंड देश विदेश मनोरंजन धर्म - संस्कृति स्वास्थ्य राजनीति पर्यटन

बदरीनाथ धाम में अनूठी परंपराओं के बीच बंद हुए कपाट, रावल ने धारण किया स्त्री वेश; भगवान से पहले विदा हुए उद्धव जी

---Advertisement---

छह माह तक देवर्षि करेंगे बदरी विशाल की पूजा-अर्चना, माणा की कन्याओं के बनाए घृत कंबल से भगवान को किया गया आच्छादित; भावुक माहौल में संपन्न हुई कपाट बंदी की प्रक्रिया

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस/ बदरीनाथ। भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और निर्धारित शुभ मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का विधिवत समापन हो गया। कपाट बंद होने के अवसर पर बदरीपुरी में आस्था, श्रद्धा और सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान कई ऐसी अनूठी परंपराओं का निर्वहन किया गया, जो बदरीनाथ धाम की विशिष्ट धार्मिक पहचान हैं।

कपाट बंदी की सबसे खास परंपरा मुख्य पुजारी (रावल) का स्त्री वेश धारण करना और माता लक्ष्मी को सखी भाव में गर्भगृह में विराजमान कराना रही। वहीं, भगवान बदरी विशाल से पहले उनके परम सखा उद्धव जी को मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाकर सभा मंडप में विराजमान किया गया। इन परंपराओं के पीछे धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक प्रसंगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है।

रावल ने स्त्री वेश धारण कर निभाई अनूठी परंपरा

बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले सोमवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। दोपहर में भगवान बदरी विशाल को राजभोग अर्पित किया गया। इसके बाद शाम ढलते ही मंदिर परिसर में कपाट बंदी की तैयारियां शुरू हो गईं।

परंपरा के अनुसार, कपाट बंद होने से पूर्व बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल जी महाराज ने सखी भाव में स्त्री वेश धारण किया। इसके बाद रात करीब आठ बजे उन्होंने माता लक्ष्मी के श्रीविग्रह को भगवान बदरी विशाल के गर्भगृह में विराजमान कराया। मान्यता है कि शीतकाल में माता लक्ष्मी भगवान के साथ गर्भगृह में विराजमान रहती हैं और उनकी सेवा करती हैं। रावल का स्त्री वेश धारण करना इसी विशिष्ट धार्मिक परंपरा का हिस्सा है।

भगवान से पहले बाहर आए उद्धव जी, जानिए क्या है मान्यता

कपाट बंदी के दौरान एक और विशेष परंपरा का निर्वहन किया गया। माता लक्ष्मी को गर्भगृह में विराजमान कराने से पहले उद्धव जी, गरुड़ जी और कुबेर जी के विग्रह को बदरी पंचायत से बाहर लाकर सभा मंडप में विराजमान किया गया।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, उद्धव जी भगवान श्रीकृष्ण के परम सखा होने के साथ उनसे आयु में बड़े माने जाते हैं। इसी कारण उन्हें माता लक्ष्मी का जेठ माना जाता है। पारंपरिक मान्यता है कि जेठ की उपस्थिति में बहू गर्भगृह में विराजमान नहीं होतीं। इसी मान्यता का सम्मान करते हुए पहले उद्धव जी को बाहर लाया जाता है और इसके बाद माता लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के गर्भगृह में विराजमान कराया जाता है।

माणा की कन्याओं के बनाए घृत कंबल से ढके गए बदरी विशाल

कपाट बंद होने की अंतिम प्रक्रिया रात करीब 8:45 बजे शुरू हुई। इस दौरान माणा गांव की कन्याओं द्वारा विशेष विधि से तैयार किए गए घृत कंबल से भगवान बदरी विशाल को आच्छादित किया गया। इस कंबल को शुद्ध घी और ऊन से तैयार करने की परंपरा है। मान्यता है कि यह घृत कंबल अगले छह माह तक शीतकाल में भगवान को ठंड से सुरक्षा प्रदान करेगा।

घृत कंबल ओढ़ाने के बाद विधि-विधान से मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। रात 9:37 बजे कपाट बंद होने के साथ ही बदरी विशाल के ग्रीष्मकालीन दर्शन का इस वर्ष के लिए विराम लग गया।

छह माह तक देवता करेंगे भगवान बदरी विशाल की पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शीतकाल में जब मानव श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद रहते हैं, तब देवता स्वर्गलोक से भू-बैकुंठ पहुंचकर भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना करते हैं। इस अवधि में भगवान की पूजा की जिम्मेदारी शीतकालीन पूजा स्थलों पर भी निर्धारित परंपराओं के अनुसार निभाई जाती है। बदरीनाथ धाम की शीतकालीन पूजा पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बदरी मंदिर में संपन्न होती है।

मंदिर के धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल ने बताया कि बदरीनाथ धाम की कपाट बंदी से जुड़ी परंपराएं सदियों पुरानी हैं। इनका निर्वहन पूरी श्रद्धा, निष्ठा और धार्मिक मर्यादा के साथ किया जाता है। ये परंपराएं धाम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं।

पुष्पों से सजा धाम, भावुक हुए श्रद्धालु

कपाट बंदी के अवसर पर बदरीनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों सहित विभिन्न पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही पूरी बदरीपुरी ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से गूंजती रही। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान के अंतिम दर्शनों के साथ पुष्प श्रृंगार के दर्शन किए।

कर्नाटक से पहुंचीं श्रद्धालु राणा शुभलक्ष्मी, यशोधरा और श्रीवासी तथा केरल से आए ईश्वरन और जयशंकरम पट्टाभि भगवान के दिव्य पुष्प श्रृंगार के दर्शन कर भावविभोर हो गए।

कपाट बंद होने के साथ ही बदरीनाथ धाम एक बार फिर शीतकालीन विश्राम में चला गया। अब श्रद्धालुओं को भगवान बदरी विशाल के ग्रीष्मकालीन दर्शनों के लिए अगले यात्रा सीजन का इंतजार रहेगा। हालांकि, आस्था की यह परंपरा छह माह तक निरंतर जारी रहेगी।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘राम-श्याम एक हैं, मेरे मन में माधव-राघव में भेद नहीं’, कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की सफाई; बोले- हिंदू समाज न बंटे, इसलिए मांगी माफी

उत्तराखंड के 5 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत: 12 साल पुरानी मांग पूरी, अब बेसिक की सेवा भी जुड़ेगी; हर महीने बढ़ेगा वेतन

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा के छेड़छाड़ के आरोप से हंगामा, शिक्षक की पिटाई; माफीनामे के बाद पुलिस ने छोड़ा

उत्तराखंड में 8 घंटे में मौत का तांडव: पांच सड़क हादसों में 17 की मौत, 38 घायल; बदरीनाथ हाईवे पर सबसे बड़ा हादसा

जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 23.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, चार लोगों की मौत; छह घायल, चार की हालत गंभीर

Leave a Comment