Breaking News
42 रन पर तीन विकेट गंवाकर लड़खड़ाई टीम इंडिया, फिर तिलक-कुशाग्र ने मचाया तहलका; 22 साल के बल्लेबाज ने जड़ा तूफानी शतक ● मुंबई के नीचे बनेगी 31 KM लंबी सुरंगों की दुनिया! ₹70 हजार करोड़ का ‘पाताल लोक’ बदलेगा शहर का ट्रैफिक नेटवर्क ● राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा सियासी झटका, कांग्रेस की बंपर जीत से बदले राजनीतिक समीकरण ● दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पहाड़ के स्वाद से कराया रूबरू ● मां के अंतिम दर्शन को पंचूर पहुंचे सीएम योगी, मां के पार्थिव शरीर के सामने छलक उठीं आंखें; भावुक कर गया मां-बेटे का यह अंतिम मिलन ● मिशन 2027: बागेश्वर से कांग्रेस का चुनावी बिगुल, भाजपा सरकार पर बरसे दिग्गज; सैलजा ने दी गुटबाजी छोड़ने की सख्त नसीहत ● पीआरडी जवानों को सालभर रोजगार और महंगाई भत्ते की उम्मीद, धामी सरकार ने शुरू की पहल ● उत्तराखंड में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर दोहरी मार! जुर्माने के साथ करनी होगी 8 से 32 घंटे तक समाजसेवा ● 23 साल पुराने ‘जेनी प्रकरण’ ने फिर पकड़ा तूल, असम में हरक सिंह रावत के खिलाफ गंभीर धाराओं में जीरो FIR ● परिजनों को आखिरी फोन कॉल के बाद झील में कूदी पैरामेडिकल छात्रा, तलाश में जुटी पुलिस ● 42 रन पर तीन विकेट गंवाकर लड़खड़ाई टीम इंडिया, फिर तिलक-कुशाग्र ने मचाया तहलका; 22 साल के बल्लेबाज ने जड़ा तूफानी शतक ● मुंबई के नीचे बनेगी 31 KM लंबी सुरंगों की दुनिया! ₹70 हजार करोड़ का ‘पाताल लोक’ बदलेगा शहर का ट्रैफिक नेटवर्क ● राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा सियासी झटका, कांग्रेस की बंपर जीत से बदले राजनीतिक समीकरण ● दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पहाड़ के स्वाद से कराया रूबरू ● मां के अंतिम दर्शन को पंचूर पहुंचे सीएम योगी, मां के पार्थिव शरीर के सामने छलक उठीं आंखें; भावुक कर गया मां-बेटे का यह अंतिम मिलन ● मिशन 2027: बागेश्वर से कांग्रेस का चुनावी बिगुल, भाजपा सरकार पर बरसे दिग्गज; सैलजा ने दी गुटबाजी छोड़ने की सख्त नसीहत ● पीआरडी जवानों को सालभर रोजगार और महंगाई भत्ते की उम्मीद, धामी सरकार ने शुरू की पहल ● उत्तराखंड में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर दोहरी मार! जुर्माने के साथ करनी होगी 8 से 32 घंटे तक समाजसेवा ● 23 साल पुराने ‘जेनी प्रकरण’ ने फिर पकड़ा तूल, असम में हरक सिंह रावत के खिलाफ गंभीर धाराओं में जीरो FIR ● परिजनों को आखिरी फोन कॉल के बाद झील में कूदी पैरामेडिकल छात्रा, तलाश में जुटी पुलिस ●
📅
उत्तराखंड देश विदेश मनोरंजन धर्म - संस्कृति स्वास्थ्य राजनीति पर्यटन

कई शहरों में ठिकाने बदलता रहा गिरधारी साहू, झांसी में रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार; चंबल के बीहड़ों में छिपने की थी तैयारी

---Advertisement---

रुहेलखंड से बुंदेलखंड तक पुलिस को देता रहा चकमा, दिल्ली से पहुंचा था झांसी; नौ सदस्यीय एसआईटी ने दबिश देकर दबोचा

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस/ उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। रुहेलखंड से बुंदेलखंड तक भागने, कई शहरों में छिपने और नेपाल तक पहुंचने की कोशिशों के बावजूद आखिरकार उत्तराखंड पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बस्ती, प्रयागराज और नेपाल में ठिकाने तलाशने के बाद वह दिल्ली पहुंचा और वहां से झांसी में अपने एक रिश्तेदार के घर जाकर छिप गया। शनिवार को उत्तराखंड पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने झांसी में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ उत्तराखंड ले आई।

पुलिस के मुताबिक, गिरधारी लाल साहू पिछले कई दिनों से झांसी में अपने रिश्तेदार के घर पर रह रहा था। एसआईटी को उसके झांसी में छिपे होने की भनक लगते ही टीम सक्रिय हो गई। बृहस्पतिवार रात से ही पुलिस ने झांसी में डेरा डाल रखा था। टीम उसके संभावित ठिकानों पर नजर रखने के साथ ही उसकी गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही थी।

इस दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस को उसके रिश्तेदार के घर में छिपे होने की सटीक सूचना मिली। जानकारी की पुष्टि करने के बाद एसआईटी ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गई, जहां उससे काफी देर तक पूछताछ की गई। पुलिस उसके फरार रहने के दौरान बनाए गए संपर्कों, ठिकानों और उसे शरण देने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

चार कंपनियों में फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षरों का आरोप

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में चार कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों और हस्ताक्षरों में कथित फर्जीवाड़े के जरिए रेखा आर्या को निदेशक पद से हटाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही गिरधारी लाल साहू फरार चल रहा था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देश पर नौ सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। टीम लगातार उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी और आखिरकार झांसी में उसकी लोकेशन मिलने के बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

चंबल के बीहड़ों में छिपने की भी थी योजना

गिरधारी लाल साहू गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि उसने नेपाल के अलावा चंबल के बीहड़ों में छिपने की योजना भी बनाई थी। चर्चा है कि इस योजना के लिए उसने कथित तौर पर कुछ आपराधिक नेटवर्क से संपर्क साधने की कोशिश की थी। हालांकि, वह झांसी से चंबल के बीहड़ों तक पहुंच पाता, उससे पहले ही एसआईटी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अब पुलिस की पूछताछ में उसके फरार रहने के दौरान की गतिविधियों, संभावित मददगारों और पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा सियासी झटका, कांग्रेस की बंपर जीत से बदले राजनीतिक समीकरण

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पहाड़ के स्वाद से कराया रूबरू

मां के अंतिम दर्शन को पंचूर पहुंचे सीएम योगी, मां के पार्थिव शरीर के सामने छलक उठीं आंखें; भावुक कर गया मां-बेटे का यह अंतिम मिलन

मिशन 2027: बागेश्वर से कांग्रेस का चुनावी बिगुल, भाजपा सरकार पर बरसे दिग्गज; सैलजा ने दी गुटबाजी छोड़ने की सख्त नसीहत

पीआरडी जवानों को सालभर रोजगार और महंगाई भत्ते की उम्मीद, धामी सरकार ने शुरू की पहल

उत्तराखंड में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर दोहरी मार! जुर्माने के साथ करनी होगी 8 से 32 घंटे तक समाजसेवा

Leave a Comment