Breaking News
खटीमा में मां पूर्णागिरि मंदिर को मिला भव्य स्वरूप, सीएम धामी ने की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा; 2.54 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण ● बागेश्वर : जनता दरबार में आठ फरियादियों ने रखीं समस्याएं, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश ● जौलजीबी मेले में सियासी तकरार तेज, गोदियाल ने हरीश धामी का किया समर्थन; सीएम के रवैये पर उठाए सवाल ● कंगना रनौत के पुराने वीडियो को करवाचौथ से जोड़कर फैलाया भ्रामक दावा, देहरादून में अज्ञात लोगों पर FIR ● द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 नवंबर को ऊखीमठ पहुंचेगी बाबा की उत्सव डोली ● बदरीविशाल के शीतकालीन प्रवास की तैयारी पूरी, आज रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट; 23 लाख से अधिक श्रद्धालु बने ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी ● छठ घाट पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ● देवभूमि उत्तराखंड का अद्भुत धाम: पैठाणी में विराजते हैं राहु देव और इंद्रेश्वर महादेव, शिव के साथ होती है छाया ग्रह की आराधना ● महिला सशक्तीकरण पर सरकार का फोकस, कालाढूंगी में सीएम धामी ने मातृशक्ति को किया सम्मानित ● जौलजीबी मेले का मंच बना सियासी अखाड़ा: विधायक हरीश धामी के हंगामे से गरमाई उत्तराखण्ड की राजनीति, माइक विवाद से एफआईआर तक पहुंचा मामला ● खटीमा में मां पूर्णागिरि मंदिर को मिला भव्य स्वरूप, सीएम धामी ने की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा; 2.54 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण ● बागेश्वर : जनता दरबार में आठ फरियादियों ने रखीं समस्याएं, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश ● जौलजीबी मेले में सियासी तकरार तेज, गोदियाल ने हरीश धामी का किया समर्थन; सीएम के रवैये पर उठाए सवाल ● कंगना रनौत के पुराने वीडियो को करवाचौथ से जोड़कर फैलाया भ्रामक दावा, देहरादून में अज्ञात लोगों पर FIR ● द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 नवंबर को ऊखीमठ पहुंचेगी बाबा की उत्सव डोली ● बदरीविशाल के शीतकालीन प्रवास की तैयारी पूरी, आज रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट; 23 लाख से अधिक श्रद्धालु बने ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी ● छठ घाट पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ● देवभूमि उत्तराखंड का अद्भुत धाम: पैठाणी में विराजते हैं राहु देव और इंद्रेश्वर महादेव, शिव के साथ होती है छाया ग्रह की आराधना ● महिला सशक्तीकरण पर सरकार का फोकस, कालाढूंगी में सीएम धामी ने मातृशक्ति को किया सम्मानित ● जौलजीबी मेले का मंच बना सियासी अखाड़ा: विधायक हरीश धामी के हंगामे से गरमाई उत्तराखण्ड की राजनीति, माइक विवाद से एफआईआर तक पहुंचा मामला ●
📅
उत्तराखंड देश विदेश मनोरंजन धर्म - संस्कृति स्वास्थ्य राजनीति पर्यटन

खटीमा में मां पूर्णागिरि मंदिर को मिला भव्य स्वरूप, सीएम धामी ने की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा; 2.54 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

---Advertisement---

नगला तराई में नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, धर्मशाला और हाईटेक शौचालय की भी दी सौगात

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस/ खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मां पूर्णागिरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य मां पूर्णागिरि मंदिर के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बनाई गई धर्मशाला और हाईटेक शौचालय का भी लोकार्पण किया। इन सुविधाओं के शुरू होने से मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की पहचान यहां की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं से है। प्रदेश के मंदिर और तीर्थस्थल हमारी आस्था के केंद्र होने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीक भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की धार्मिक विरासत के संरक्षण, मंदिरों के विकास और आस्था के प्रमुख केंद्रों पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही श्रद्धालुओं को सुगम और सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों का विकास प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं को भी बढ़ावा देता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, महापौर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलजीबी मेले में सियासी तकरार तेज, गोदियाल ने हरीश धामी का किया समर्थन; सीएम के रवैये पर उठाए सवाल

कंगना रनौत के पुराने वीडियो को करवाचौथ से जोड़कर फैलाया भ्रामक दावा, देहरादून में अज्ञात लोगों पर FIR

द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 नवंबर को ऊखीमठ पहुंचेगी बाबा की उत्सव डोली

बदरीविशाल के शीतकालीन प्रवास की तैयारी पूरी, आज रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट; 23 लाख से अधिक श्रद्धालु बने ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी

छठ घाट पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

देवभूमि उत्तराखंड का अद्भुत धाम: पैठाणी में विराजते हैं राहु देव और इंद्रेश्वर महादेव, शिव के साथ होती है छाया ग्रह की आराधना

Leave a Comment