Breaking News
पहाड़ की मिट्टी का कर्ज चुकाने वाले पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डेय नहीं रहे, जन्मदिन पर ही ली अंतिम सांस ● जौलजीबी मेला : जहां सरयू और काली के संगम पर सदियों से मिलती आ रही हैं दो देशों की संस्कृतियां, परंपराएं और व्यापार की विरासत ● धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती आज, देशभर में मनाया जा रहा जनजातीय गौरव दिवस; जानिए उनके संघर्ष और बलिदान की प्रेरक गाथा ● सात साल पुरानी रंजिश का खूनी अंत: पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बेटे ने हिस्ट्रीशीटर को कुल्हाड़ी से काट डाला ● छठ महापर्व में अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य की पूजा का क्या है रहस्य? जानिए संध्या और प्रातः अर्घ्य का धार्मिक महत्व ● उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज! आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 16 नवंबर से खिली रहेगी धूप ● दिल्ली के शोरूम में खौफनाक वारदात: चेंजिंग रूम में 18 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, दोस्ती का रिश्ता बना मौत की वजह! ● बाबा निराला की वापसी का काउंटडाउन शुरू! ‘आश्रम 4’ की शूटिंग पूरी, बॉबी देओल फिर दिखाएंगे दमदार अंदाज ● महज 10 लाख की ओपनिंग से 453 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास; 100 दिन पूरे ● आखिरी गेंद पर पाकिस्तान से छीन ली जीत! मोहित उल्वा की तूफानी पारी से भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप ● पहाड़ की मिट्टी का कर्ज चुकाने वाले पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डेय नहीं रहे, जन्मदिन पर ही ली अंतिम सांस ● जौलजीबी मेला : जहां सरयू और काली के संगम पर सदियों से मिलती आ रही हैं दो देशों की संस्कृतियां, परंपराएं और व्यापार की विरासत ● धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती आज, देशभर में मनाया जा रहा जनजातीय गौरव दिवस; जानिए उनके संघर्ष और बलिदान की प्रेरक गाथा ● सात साल पुरानी रंजिश का खूनी अंत: पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बेटे ने हिस्ट्रीशीटर को कुल्हाड़ी से काट डाला ● छठ महापर्व में अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य की पूजा का क्या है रहस्य? जानिए संध्या और प्रातः अर्घ्य का धार्मिक महत्व ● उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज! आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 16 नवंबर से खिली रहेगी धूप ● दिल्ली के शोरूम में खौफनाक वारदात: चेंजिंग रूम में 18 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, दोस्ती का रिश्ता बना मौत की वजह! ● बाबा निराला की वापसी का काउंटडाउन शुरू! ‘आश्रम 4’ की शूटिंग पूरी, बॉबी देओल फिर दिखाएंगे दमदार अंदाज ● महज 10 लाख की ओपनिंग से 453 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास; 100 दिन पूरे ● आखिरी गेंद पर पाकिस्तान से छीन ली जीत! मोहित उल्वा की तूफानी पारी से भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप ●
📅
मौसम क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

रीमा में खनन स्थलों पर डीएम अपूर्वा पाण्डे का औचक निरीक्षण, नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के संकेत

---Advertisement---

उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर अधिकारियों और खनन संचालकों को दिए कड़े निर्देश, सीसीटीवी निगरानी और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर

बागनाथ न्यूज़ एक्सप्रेस/ बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शुक्रवार को रीमा क्षेत्र के विभिन्न खनन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर खनन गतिविधियों की स्थिति, व्यवस्थाओं और पर्यावरणीय मानकों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं खनन संचालकों को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनन कार्यों में नियमों की अनदेखी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खनन स्थलों पर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी निर्धारित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा उनकी रिकॉर्डिंग का नियमित डेटा बैकअप सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन गतिविधियों की पारदर्शिता और नियमित निगरानी के लिए तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत करना जरूरी है, ताकि किसी भी अनियमितता पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

डीएम ने खनन क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए आवश्यकतानुसार वृक्षारोपण कराने को कहा। उन्होंने खनन से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल का निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही निस्तारण और उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि खनन गतिविधियों के दौरान आसपास के प्राकृतिक संसाधनों, जल स्रोतों और पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

खनन स्थलों के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी रेखोला गांव भी पहुंचीं। यहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करने और ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य खनन गतिविधियों में पारदर्शिता बनाए रखने, न्यायालय के निर्देशों का पालन कराने, पर्यावरण की सुरक्षा करने और स्थानीय ग्रामीणों के हितों को संरक्षित रखने का है। इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना होगा।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार भूपाल गिरी गोस्वामी, खनन अधिकारी नाजिया हसन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

bagnathnewsexpress

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पहाड़ की मिट्टी का कर्ज चुकाने वाले पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डेय नहीं रहे, जन्मदिन पर ही ली अंतिम सांस

जौलजीबी मेला : जहां सरयू और काली के संगम पर सदियों से मिलती आ रही हैं दो देशों की संस्कृतियां, परंपराएं और व्यापार की विरासत

उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज! आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 16 नवंबर से खिली रहेगी धूप

भारत मंडपम में सजी देवभूमि की सांस्कृतिक छटा, 40 से अधिक स्टॉलों पर दिखा उत्तराखण्ड का हुनर और उद्यमिता

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा: सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी-श्रीनगर में कार्यकर्ताओं के साथ बनाई चुनावी रणनीति

जौलजीबी मेले से सीमांत पिथौरागढ़ को ₹102.72 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 25 विकास योजनाओं का किया शुभारंभ और शिलान्यास

Leave a Comment